टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

महिला टी-20 विश्व कप 2026 में 12 टीमें हिस्सा लेंगी. इस बार मेजबानी इंग्लैंड को मिली है, जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. सभी टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है.

Cricket News - 2026-04-28T182634.313
1 / 6

महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए सभी टीमे तैयारियों में जुट गई हैं. पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 28 अप्रैल को अपने दल का ऐलान भी कर दिया है.  

विज्ञापन

12 जून से हो रही शुरुआत

12 जून से हो रही शुरुआत2 / 6

टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है, जबकि फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स के लंदन मैदान पर खेला जाएगा. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड ने नैट साइवर ब्रंट को कप्तान नियुक्त किया है.

विज्ञापन

डैनी व्याज हॉज पर नजरें

डैनी व्याज हॉज पर नजरें3 / 6

आगामी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. टीम में कई सीनियर खिलाड़ियों के अलावा युवा खिलाड़ियों को भी जगह मिली है. टीम में 18 साल की स्पिनर टिर्ली कोर्टीन को जगह मिली है. ये खिलाड़ी पहली बार विश्व कप में हिस्सा लेगी. इसके अलावा डैनी व्याज हॉज अपना आठवां टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेलेंगी.

शार्लोट एडवर्ड्स ने क्या कहा?

शार्लोट एडवर्ड्स ने क्या कहा?4 / 6

इंग्लैंड के मुख्य कोच शार्लोट एडवर्ड्स ने स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा इसमें कोई शक नहीं कि इन 15 नामों तक पहुंचना बेहद मुश्किल रहा है। यह अब तक की सबसे कठिन चयन बैठकें रही हैं जिनमें मैं शामिल हुई हूं, क्योंकि खिलाड़ियों का समूह बहुत मजबूत है और कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने टीम में शामिल होने की इच्छा जताई है, जो कि हम चाहते हैं। यही विश्व स्तरीय खेल की खासियत है और इन कठिन फैसलों को लेने का मौका मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है.

विज्ञापन

टीम इस प्रकार है

टीम इस प्रकार है5 / 6

नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), चार्ली डीन (उप-कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन , लॉरेन फिलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्से स्मिथ, इस्सी वोंग, डैनी व्याट-हॉज.

भारतीय टीम पर भी नजरें

भारतीय टीम पर भी नजरें6 / 6

भारतीय टीम से भी इस बार खासा उम्मीदें हैं. टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को करेगी, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा. भारत ने साल 2025 में वनडे विश्व कप को अपने नाम किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन