IND vs AUS: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया की असली परीक्षा होने वाली है। भारत को विश्व की नंबर वन टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में ही चार मैचौं की सीरीज खेलनी है। ऐसे में यह सीरीज काफी ज्यादा अहम मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने विराट कोहली को अहम सलाह दी है।
कोहली स्पिनरों के खिलाफ आक्रमक खेलें
इरफान पठान कहना है कि बॉर्डर-गावस्कर में विराट कोहली को नाथन लियोन की अगुआई वाले ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों के खिलाफ कुछ और आक्रामक होने की कोशिश कर सकते हैं। जिसका अच्छा फायदा टीम को मिल सकता है। क्योंकि विराट कोहली अब फॉर्म में लौट चुके हैं। ऐसे में उन्हें और आक्रमकता दिखानी चाहिए।
यह आपको बेहतर बनाएगा
इरफान पठान ने एक शो में कहा कि ‘मुझे पता है कि हम यहां टेस्ट क्रिकेट के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी उन्हें स्पिन के खिलाफ थोड़ा अधिक आक्रामक होना चाहिए, यह आपको उस मुकाबले में बेहतर बना सकता है, जब आप नाथन लियोन जैसे खिलाड़ियों का सामना कर रहे हों। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना, दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ खेलना बहुत रोमांचक है क्योंकि जब मैंने अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, तो वह चैंपियन टीम थी।’
टेस्ट में विराट के शतक का इंतजार
बता दें कि विराट कोहली फॉर्म में लौट चुके हैं। उन्होंने लगातार शतक लगाए हैं। विराट ने वनडे और टी-20 में तो खूब धमाल मचाया है। लेकिन टेस्ट में अभी उनका जलवा देखना बाकि है। विराट ने इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले थे। जबकि अब वह लंबे समय बाद फिर से टेस्ट मैच खेलने उतर रहे हैं। ऐसे में विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीदें न केवल फैंस को बल्कि टीम इंडिया को भी होगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
2 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
54 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
3 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines