IRE vs SL: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप में आज सुपर 12 का तीसरा मुकाबला आयरलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीता है और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और श्रीलंका को मात्र 129 रनों का टार्गेट दिया है। इस मैच में श्रीलंका की टीम में ओपनर इनफॉर्म बल्लेबाज पथुम निशांका नहीं खेल रहे, जबकि आयरलैंड में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आयरलैंड ने निरंतर गंवाए विकेट
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी आयरलैंड की टीम ने शुरूआत में ही 2 विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद पिछले मैच के हीरो रहें पॉल स्टर्लिंग ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन वह भी 9वें ओवर में आउट हो गए। वहीं पॉल के आउट होने के बाद हैरी ट्रेक्टर ने पारी को संभाला और इस स्कोर तक ले गए। उन्होंने 45 रनों की पारी खेली लेकिन उनका साथ देने वाला कोई नहीं था।
श्रीलंका के गेंदबाजों ने किया कमाल
वहीं श्रीलंका के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही टीम पर दबाव बनाए रखा और रन नहीं दिए। श्रीलंका की तरफ से महेश ठीक्षणा ने दो विकेट लिए और वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट लिए।
आयरलैंड की प्लेइंग 11
पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।
श्रीलंका की प्लेइंग 11
धनंजया डी सिल्वा,कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका,अशीन बंडारा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरु कुमारा, महेश तीक्षणा, बिनुरा फर्नांडो।
अभी पढ़ें – T20 World Cup में भारत के संकटमोचक हैं चेज़ मास्टर Virat Kohli, आंकड़े देख आप भी हो जाएंगे हैरान
आयरलैंड ने वर्ल्ड कप में की है शानदार वापसी
इस वर्ल्ड में आयरलैंड शुरुआत में थोड़ा डगमगाया था, लेकिन बाद इस टीम में जबदस्त वापसी की है। क्वालिफायर मुकाबले में यह टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला मैच हार गई थी, इसके बाद तो आयरलैंड की वापसी नामुमकिन लग रही थी, लेकिन टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया और सुपर 12 में जगह बनाई। इस टीम ने पहले स्कॉटलैंड और दूसरे मुकाबले में दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज को हरा कर सुपर-12 में जगह बनाई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
4 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
4 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
6 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
7 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines