IRE vs IND: आयरलैंड और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच 2 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो गया है. पहला मुकाबला सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब बेलफास्ट में खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसी के साथ उन्होंने बताया की 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को क्यों प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी है. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि भारतीय टीम मैनेजमेंट इसी मुकाबले से वैभव का डेब्यू करा सकती है.
क्यों वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला डेब्यू करने का मौका?
आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका मिला, तो सभी को उम्मीद थी कि उन्हें पहले टी-20 में डेब्यू करने का मौका मिलेगा. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. जिसके बारे में बताते हुए टॉस के समय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘बदकिस्मती से, नहीं. वह एक जबरदस्त खिलाड़ी है. लेकिन जाहिर है, हमारी टीम में जबरदस्त अनुभव है, जिन्होंने भारत के लिए पिछली कुछ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. इसलिए हम अपने ज्यादातर क्रिकेटरों को सपोर्ट कर रहे हैं, जिन्होंने पूरे सीजन में बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है. इसलिए मुझे लगता है कि जब समय आएगा तो लेग-स्टंप के बाहर खेलने वाले इस खिलाड़ी को मौका मिलेगा. लेकिन अभी के लिए, हम 3 सीमर, एक ऑलराउंडर और दो स्पिनर के साथ जा रहे हैं.’
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के साथी ने मचाई धूम, श्रीलंका दौरे पर कप्तानी पारी खेल जड़ा जोरदार शतक
रविवार को मिल सकता है डेब्यू का मौका
अब टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला रविवार को आयरलैंड के खिलाफ ही खेलने वाली है. उस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. टीम मैनेजमेंट इसी दौरे पर वैभव को डेब्यू कराना चाहेगी. जिससे जब वो इंग्लैंड के खिलाफ खेले, तो उनके ऊपर कोई दबाव नहीं हो. इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज 5 मैचों का है. सूर्यवंशी हालांकि टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम में समय बिताकर सीखना चाहेंगे. अगले 2 महीने में टीम इंडिया 10 टी-20 मैच खेलने वाली है. ऐसे में वैभव का डेब्यू लगभग पक्का नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: VIDEO: डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी का ‘तूफान’, भारतीय गेंदबाजों की लगा दी क्लास
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines