IND vs IRE: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अब टीम इंडिया दोबारा इस फॉर्मेट को खेलने के लिए तैयार है. टीम इंडिया अगला टी-20 मुकाबला 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलने वाली है. इस मुकाबले से ही कप्तान श्रेयस अय्यर के नए सफर की भी शुरुआत होने वाली है. सभी फैंस गौतम गंभीर और अय्यर की जोड़ी को ही देखना चाहते हैं. ऐसे में इन दोनों की जोड़ी पहले टी-20 में इन 4 स्टार खिलाड़ियों को बाहर बिठा सकती है. इसमें सभी नाम आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के हैं.
अभिषेक शर्मा
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पहले मैच में आराम मिल सकता है. ऐसे में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को पहले टी-20 मैच में आजमाया जा सकता है. आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया है. हालांकि उसके बाद भी सूर्यवंशी को पहले मौका दिया जा सकता है. अभिषेक ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भी शानदार पारी खेली थी.
सूर्यांश शेडगे
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भी अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. सूर्यांश शेडगे ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही उन्हें पहले इंडिया ए की टीम में मौका मिला, उसके बाद अब मुख्य टीम में भी जगह मिल गई है. हालांकि उसके बाद भी सूर्यांश शेडगे को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिलेगा.
रवि बिश्नोई
स्पिनर रवि बिश्नोई ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में किया. जिसके बाद ही उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला है. बिश्नोई को भी हालांकि आयरलैंड के खिलाफ मौका मिलना मुश्किल है. ऐसे में 26 जून को होने वाले मुकाबले में रवि को बेंच पर ही बैठना होगा. बिश्नोई का हाल के समय में रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा रहा है.
ये भी पढ़ें: LSG छोड़ने के बाद ऋषभ पंत का पहला रिएक्शन आया सामने, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
प्रसिद्ध कृष्णा
स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी आराम दिया जा सकता है. पिछले 3 महीने से वो लगातार खेलते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में उन्हें आराम देकर प्रिंस यादव को टी-20 में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. प्रसिद्ध कृष्णा को हालांकि आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में आराम देकर इंग्लैंड के खिलाफ खिलाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 7 बड़े बदलाव, स्टार खिलाड़ियों का बेंच पर बैठना लगभग पक्का
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
26 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
12 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
13 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines