इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 7 बड़े बदलाव, स्टार खिलाड़ियों का बेंच पर बैठना लगभग पक्का

Team India: इंडिया ए की टीम ने ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है. अब टीम श्रीलंका ए के खिलाफ 25 जून से 2 मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. जहां पर पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा.

India A

PIC Credit- AI Generated

Team India: इंडिया ए की टीम 2 मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है. पहला मुकाबला गॉल में 25 जून से खेला जाने वाला है. जहां पर इंडिया ए की टीम पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. इस मुकाबले में इंडिया ए की प्लेइंग 11 में कुछ चौंकाने वाले नाम नजर आ रहे हैं. पिछले अनाधिकारिक टेस्ट मैच से अब देखे तो इंडिया ए की टीम में 7 बड़े बदलाव हो सकते हैं. जिसके कारण ही स्टार खिलाड़ियों को भी बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है.  

विज्ञापन

इंडिया ए की टीम में बड़ा बदलाव होना तय 

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ अक्टूबर 30 से 2 नवंबर के बीच इंडिया ए की टीम ने अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला था. जहां पर टेस्ट टीम के कई सुपरस्टार खेले थे. उस टीम में ऋषभ पंत, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव भी खेले थे. वहीं इस बार ऐसा नहीं है, इस टीम में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका मिला है. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को कप्तानी सौंपी गई है. वहीं देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन जैसे नाम भी श्रीलंका ए के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. हालांकि इस दौरान सभी की नजरें आकिब नबी, अंशुल कंबोज और गूरनूर बरार की तिकड़ी पर रहने वाली है. इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज को मुख्य टीम में सीधी एंट्री मिल सकती है. 

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ इंडिया ए की प्लेइंग 11 

केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, आकाश दीप, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा. 

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11  

एन. जगदीशन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान एवं विकेटकीपर), शेख रशीद, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, गुरनूर बरार, अंशुल कंबोज, आकिब नबी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ