---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

LSG छोड़ने के बाद ऋषभ पंत का पहला रिएक्शन आया सामने, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

Rishabh Pant Reaction: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा नहीं रहे हैं. ट्रेड डील के तहत अब वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन चुके हैं. इस ट्रेड डील के बाद अब पंत का पहला रिएक्शन सामने आया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

---विज्ञापन---

Rishabh Pant Reaction: आईपीएल के 20वें सीजन से पहले एक बड़ी ट्रेड डील हुई है जिसके तहत ऋषभ पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा नहीं रहेंगे. उनकी एक बार फिर से पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करने का मौका मिला है. आईपीएल 2027 में वो दिल्ली की टीम के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. साल 2025 के ऑक्शन में वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे लेकिन अब उनकी कीमत में भारी गिरावट हुई है और DC में वो 15 करोड़ के प्राइस पर शामिल हुए हैं. इस ट्रेड डील के बाद उनका सोशल मीडिया पर पहला रिएक्शन सामने आया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है. 

पंत ने टीम लिए 3 शब्दों में क्या लिखा?

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से इस ट्रेड डील के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में ऋषभ पंत की तस्वीर के साथ शुक्रिया लिखा था. इसी पोस्ट के जवाब में पंत की तरफ से थैंक यू टीम का मैसेज लिखा गया है, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी के रूप में शेयर किया है. टीम के साथ उनका सफर कुछ खास नहीं रहा. 2 सीजन उन्होंने टीम की कप्तानी की थी लेकिन एक बार भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी.

---विज्ञापन---

पंत को हुआ 12 करोड़ का नुकसान

आईपीएल 2025 के पहले हुए मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 27 करोड़ के दाम में खरीदा था. इस ट्रेड डील में उनके खराब प्रदर्शन के चलते उनको 12 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है. दिल्ली की टीम ने उनको 15 करोड़ के दाम में टीम में शामिल किया है. पंत ने साल 2026 में लखनऊ की टीम के लिए 14 मैचों में 312 रन बनाए थे तो वहीं साल 2025 में भी वो महज 269 रन ही बना पाए थे. इस साल टीम ने पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर खत्म किया है. 

ये भी पढ़िए- वैभव सूर्यवंशी ने सरहद पार पाकिस्तान में भी मचाई खलबली! गूगल सर्च में ढूंढ रहे इन रोचक सवालों के जवाब

---विज्ञापन---

First published on: Jun 24, 2026 01:31 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola