Irani Trophy 2026: बीसीसीआई 1 अक्टूबर से ईरानी ट्रॉफी का आयोजन करने वाली है. ये अहम भूमिका रेस्ट ऑफ इंडिया और रणजी ट्रॉफी 2025-26 की चैंपियन जम्मू और कश्मीर के बीच खेला जाएगा. ऐसे में इस मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम का ऐलान अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ही करने वाली है. ऐसे में कई स्टार खिलाड़ी इस टीम में खेलने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल में से कोई एक कर सकता है.
ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल में से कौन बनेगा कप्तान?
पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल में से किसी एक का वनडे टीम में कमबैक लगभग पक्का नजर आ रहा है. दरअसल एशियन गेम्स 2026 और भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज एक ही समय में खेला जाना है. ऐसे में दूसरे विकेटकीपर के रूप में खेलने वाले ईशान किशन एशियन गेम्स 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे. जिसके कारण ही वनडे टीम में दूसरे विकेटकीपर की जगह खाली है. ऐसे में वहां पर पंत और जुरेल में से कोई एक कमबैक कर सकता है.
हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों में से जिस प्लेयर को वनडे टीम में जगह नहीं मिलेगी, रिपोर्ट्स के मुताबिक उस खिलाड़ी को रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. एक ही समय में कई मुकाबले होने वाले हैं. ऐसे में टीम बहुत ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहेगी. दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं. ऐसे में उनके लिए ये मुकाबला बहुत ही होने वाला है. जिसे भी कप्तानी मिलेगी, वो खुद को बड़े लेवल पर साबित करना चाहेगा.
वनडे टीम में वापसी नहीं चाहेंगे दोनों खिलाड़ी
टीम इंडिया की वनडे में वापसी फिलहाल दोनों ही खिलाड़ी नहीं चाहेंगे. दरअसल वनडे टीम में पहले से ही केएल राहुल मौजूद हैं. ऐसे में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल में से जो भी वनडे टीम में वापसी करेगा. वो तीनों ही मुकाबले में बेंच पर ही बैठा रह सकता है. वहीं रेस्ट ऑफ इंडिया का कप्तान बनने पर खेलने का चांस मिलना पक्का है. ऐसे में वो खुद को बड़े लेवल पर साबित कर पाएंगे. ट्रॉफी जीतने के बाद उनकी कप्तानी को लेकर भी चर्चा होगी.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट
ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल दोनों ने ही हाल में खेली गई श्रीलंका सीरीज में बल्ले से अहम भूमिका निभाई थी. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले रन बनाकर वो अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगे. विदेशी सरजमीं पर ऋषभ पंत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. लेकिन ध्रुव जुरेल ने विदेशी सरजमीं पर अब तक निराश ही किया है. ऐसे में उनके लिए ये सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान मैच में हुआ ऐतिहासिक बदलाव, राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्
संबंधित खबरें
बीसीसीआई ने एक साथ 3 टीमों का किया ऐलान, जानिए 5 बड़ी बातें
6 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
1 hr agoबेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों का बोलबाला?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला
2 hrs agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
2 hrs agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
2 hrs agoरायपुर में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया 5वें T20 मुकाबले में दर्ज कर सकती है बड़ी जीत
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर आसान नहीं होगी टीम इंडिया की राह, संजय बांगर ने चेताया
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines