हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL टिकट ब्लैक विवाद ने बदली DDCA की बरसों पुरानी तस्वीर, रोहन जेटली की सख्ती ने अधिकारियों पर कसी नकेल!

DDCA: आईपीएल 2026 के दौरान डीडीसीए में टिकट ब्लैक करने का विवाद आया है. जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया था. अब डीडीसीए ने टिकट और पास की कालाबाजारी को रोकने के लिए कुछ बड़े कदम उठाए हैं. एपेक्स काउंसिल की बैठक में सख्ती दिखाई गई है.

विज्ञापन
DDCA

DDCA: टिकट और पास की कालाबाजारी को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद डीडीसीए ने एपेक्स काउंसिल की बैठक बुलाई थी. जहां पर कई बड़े फैसले लिए गए हैं. डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कुछ अधिकारियों पर सख्ती दिखाते हुए नकेल कसी है. इतना ही नहीं इस बैठक में दिल्ली क्रिकेट के भविष्य को लेकर भी कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं. जिससे फैंस को भी बड़ा गिफ्ट मिला है. वहीं महिला खिलाड़ियों को भी डीडीसीए ने बड़ा तोहफा दिया है. 

 टिकट ब्लैक विवाद पर बोले डीडीसीए डायरेक्टर श्याम शर्मा 

आईपीएल 2026 के लिए दौरान हुए इस विवाद ने बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. जिसके बारे में बोलते हुए डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने कहा, ‘बिना जांच के हम इस निष्कर्ष पर कैसे पहुंच सकते हैं कि ये टिकट DDCA को जारी किए गए थे जो ब्लैक मार्केट में बिके? अगर आप मुझसे टिकट मांग रहे हैं, मैं आपको दे रहा हूं. आप उसे अपने ड्राइवर को दे रहे हैं और ड्राइवर उसे बेच रहा है, तो इसके लिए मैं कैसे जिम्मेदार हूं?’

24 मई को हुए एपेक्स काउंसिल में लिए गए फैसले 

टिकट और स्टेडियम से जुड़े फैसले 

कॉम्प्लीमेंट्री पासेज: अध्यक्ष रोहन जेटली ने प्रस्ताव रखा कि एपेक्स काउंसिल का कोई भी सदस्य सामान्य तौर पर मुफ्त (कॉम्प्लीमेंट्री) पास स्वीकार नहीं करेगा. इस प्रस्ताव को बहुमत से स्वीकार कर लिया गया.

विज्ञापन

सदस्यों के अधिकार: हर सदस्य को गेट नंबर 17-18 के लिए 2 कॉम्प्लीमेंट्री टिकट मिलेंगे, साथ ही बुफे लंच की सुविधा भी दी जाएगी.

स्टेडियम में एंट्री: सभी सदस्यों के लिए बायोमेट्रिक एक्सेस का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि एक तय गेट से बिना किसी परेशानी के एंट्री मिल सके.

विज्ञापन

खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए फैसले

मैच फीस में बढ़ोतरी: घरेलू क्रिकेट के बढ़ते क्रेज को देखते हुए अंपायरों और स्कोरर की मैच फीस में 30% की बढ़ोतरी की जाएगी.

प्राइज मनी में समानता: पुरुष टीम के बराबर समानता लाने के लिए महिला टीम की प्राइज मनी को भी बढ़ाया जाएगा.

विज्ञापन

स्क्वाड का साइज: सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि सभी उम्र (Age Groups) और फॉर्मेट की टीमों में खिलाड़ियों की संख्या अधिकतम 16 ही होगी.

लीग और मैदान से जुड़े फैसले

लीग के वेन्यू: युवा खिलाड़ियों की सुविधा के लिए डीडीसीए लीग के सभी मैच जहां तक संभव हो, सेंट्रल दिल्ली में ही आयोजित किए जाएंगे.

विज्ञापन

मैदानों की नीलामी: मॉडर्न स्कूल बाराखंबा, जामिया मिलिया इस्लामिया, हमदर्द जसोला और डीडीए पार्क जैसे मैदानों को साल भर के लिए ऑक्शन के जरिए लीज पर लिया जाएगा.

डीपीएल में मौका: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मंच और मौका देने के प्रयास किए जाएंगे.

विज्ञापन

नियुक्तियां: सीएसी (CAC) का गठन और सेलेक्टर्स व कोचों का चयन प्राथमिकता के आधार पर जल्द किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए पूरा समय मिल सके.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: विदेशी खिलाड़ियों पर बुरी तरह भड़के PBKS के सह-मालिक

विज्ञापन

इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं का अपग्रेड

नया बिल्डिंग प्रोजेक्ट: नई बिल्डिंग का काम जल्द ही शुरू होगा, जिसमें 30 कमरे, एक स्विमिंग पूल, इंडोर पिचें और एक मल्टी-क्यूजीन रेस्टोरेंट शामिल होंगे. 

ड्रेसिंग रूम का कायाकल्प: खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम और कॉर्पोरेट बॉक्स को रेनोवेट और अपग्रेड किया जाएगा.

विज्ञापन

फैंस के लिए सुविधाएं: तपती गर्मी से फैंस को राहत देने के लिए स्टेडियम में कैनोपी (शेड/सायबां) और ब्लीचर्स (बैठने के स्टैंड) लगाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले से पहले बदली KKR की टीम, स्टार खिलाड़ी की हुई एंट्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola