IPL 2026 के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले से पहले बदली KKR की टीम, स्टार खिलाड़ी की हुई एंट्री

IPL 2026: आईपीएल 2026 का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले के ठीक पहले केकेआर की टीम ने अपने स्क्वाड में एक नया खिलाड़ी जोड़ा है. जिसे अब सीधे प्लेइंग 11 में भी मौका मिल सकता है.

Kolkata Knight Riders
1 / 6
Kolkata Knight Riders

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में नजर आ रही है. हालांकि उसके लिए उन्हें अपना आखिरी लीग मुकाबला जीतना होगी. इंजरी से परेशान केकेआर की टीम आखिरी लीग स्टेज मुकाबले से पहले बदल गई है. मथीशा पथिराना इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब केकेआर की टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. इस फैसले से सभी हैरान है.

विज्ञापन

मथीशा पथिराना हुए बाहर

मथीशा पथिराना हुए बाहर 2 / 6

इंजरी के कारण मथीशा पथिराना केकेआर की टीम के साथ शुरुआत में नहीं जुड़े. वहीं टीम के जुड़ने के बाद वो सिर्फ एक मैच ही खेले. जिसमें वो 8 गेंद फेंक कर दोबारा इंजर्ड हो गए. अब वो इस सीजन से ही बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

लवनिथ सिसोदिया को मिला मौका

लवनिथ सिसोदिया को मिला मौका 3 / 6

अब केकेआर की टीम ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज लवनिथ सिसोदिया को साइन किया है. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है.

केकेआर के फैसले ने चौंकाया

केकेआर के फैसले ने चौंकाया 4 / 6

तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की जगह केकेआर ने विकेटकीपर बल्लेबाज को बैकअप के रूप में चुना है. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के मुताबिक उन्होंने 30 लाख रुपये में केकेआर को ज्वाइन किया है.

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में मिल सकता है मौका

प्लेइंग 11 में मिल सकता है मौका5 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी भी इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनकी जगह अब सीधे लवनिथ सिसोदिया को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. सिसोदिया ने 15 टी-20 मैच में 124 रन ही बनाए हैं.

कोलकाता की अपडेटेड टीम

कोलकाता की अपडेटेड टीम 6 / 6

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सेफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, लवनिथ सिसोदिया, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन