IPL 2026: विदेशी खिलाड़ियों पर बुरी तरह भड़के PBKS के सह-मालिक
आईपीएल 2026 में कई स्टार विदेशी खिलाड़ियों ने शुरुआती मैच अपनी फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेल पाए थे. अब इन खिलाड़ियों को पंजाब के सहमालिक ने खरी खोटी सुनाई है.

आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है. 26 मई से प्लेऑफ की जंग शुरू हो जाएगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी है. हालांकि इसी बीच पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने कहा है कि बीसीसीआई, विदेशी बोर्ड और अन्य हितधारक यह सुनिश्चित करने के लिए बेहतर प्रयास कर सकते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग की पूरी अवधि के दौरान विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध रहें.
2 साल के बैन का नियम
2 / 6बीसीसीआई ने नियम बनाया है कि आईपीएल में खरीदे जाने के बाद अगर कोई खिलाड़ी जानबूझकर भाग लेता है तो उसे 2 साल के लिए बैन कर दिया जाएगा. हालांकि बीसीसीआई ने चोट के मामलों में खिलाड़ियों को छूट दे रखी है. ये भी पढ़ें: IPL 2026: MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जसप्रीत बुमराह को क्यों किया प्लेइंग 11 से बाहर? सामने आई चौंकाने वाली वजह!
स्टार खिलाड़ी शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं
3 / 6पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क जैसे स्टार विदेशी खिलाड़ी आईपीएल 2026 में शुरुआती मैचों से उपलब्ध नहीं थे. इन खिलाड़ियों ने बीच सीजन अपनी फ्रेंचाइजी को ज्वॉइन किया था. ये भी पढ़ें: IPL 2026: कौन हैं राजस्थान रॉयल्स की ये हसीन एंकर?
मोहित बर्मन का सुझाव
4 / 6अब मोहित बर्मन ने उन खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई को सुझाव दिया है, जो बीच सीजन अपनी फ्रेंचाइजी में शामिल होते हैं. उन्होंने कहा “यह एक संवेदनशील मुद्दा है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर बेहद व्यस्त होते हैं, और खिलाड़ियों की अपनी राष्ट्रीय बोर्डों के प्रति भी प्रतिबद्धताएं होती हैं. लेकिन आदर्श रूप से, जब कोई खिलाड़ी किसी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ता है, तो उसकी उपलब्धता के बारे में यथासंभव स्पष्टता होनी चाहिए.
फ्रेंचाइजी को प्लान बनान मुश्किल
5 / 6उन्होंने आगे कहा "फ्रेंचाइजी के दृष्टिकोण से, योजना बनाना मुश्किल हो जाता है जब प्रमुख खिलाड़ी नीलामी में किए गए बड़े निवेश के बावजूद टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण हिस्सों के लिए अनुपलब्ध होते हैं."
हेमंग बदानी ने भी जताई थी चिंता
6 / 6इस विषय पर दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर अपनी निराशा जाहिर की थी. उन्होंने कहा था “क्योंकि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें रिलीज नहीं करता है, जैसा कि हेजलवुड और पैट कमिंस के मामले में भी हुआ था, तो कोई कोच या कोई भी फ्रेंचाइजी इस बारे में कुछ नहीं कर सकती. उम्मीद है कि भविष्य में हमें इसका कोई समाधान मिल जाएगा.”