IPL: आईपीएल मौजूदा समय में 2 महीने का खेला जाता है. हालांकि इसको लेकर अब नए प्लान बन रहे हैं. इस बीच बोर्ड को अलग-अलग सलाह भी मिल रहा है. अब आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के मालिक के भाई ने भी बीसीसीआई को बहुत ही अहम सलाह दी है. इस लीग की शुरुआत करने वाले ललित मोदी ने भी बीसीसीआई को सलाह मानने की बात कही है. अगर बोर्ड ने इस नियम को मान लिया, तो आईपीएल 2 महीनों के बजाय 6 से 7 महीनों तक खेला जा सकता है.
हर्ष गोयनका ने बीसीसीआई को दी सलाह
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के भाई और बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने एक लेख लिखा. जिसमें उन्होंने आईपीएल को और लंबा टूर्नामेंट बनाने की अपील की. उनके आर्टिकल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ललित मोदी ने कहा, मेरे अच्छे दोस्त का एक शानदार लेख. हमारे क्रिकेट की वास्तविक स्थिति पर. स्टेडियम जैसे कुछ महत्वपूर्ण बिंदु. मैं टूर्नामेंट को छोटा करने के पक्ष में नहीं हूं. वास्तव में, इसे और लंबा किया जाना चाहिए. आईपीएल को नवंबर से शुरू होकर 6-7 महीनों तक घरेलू और विदेशी मैचों के पूरे विंडो में खेला जा सकता है. जो गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे. प्रस्तावित संरचना के तहत आवश्यक 94 मैचों का पालन किया जाना चाहिए.’
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच संजू सैमसन के लिए आई बड़ी खुशखबरी, पूरा हो सकता है सबसे बड़ा सपना
आईपीएल के बीच में हो सीरीज
इस लीग के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट को जिंदा रखने की प्रक्रिया भी ललित मोदी ने बताई है. उन्होंने बोर्ड को सलाह देते हुए कहा, ‘बीसीसीआई को अब इस एजेंडा को आगे बढ़ाना चाहिए. सीरीज को बचे हुए महीनों के दौरान और बीच-बीच में आयोजित किया जाना चाहिए. आईपीएल विंडो, उदाहरण के लिए, ये सप्ताह के मध्य में हो सकती हैं या फुटबॉल की तरह उस सीजन में द्विपक्षीय विंडो की अनुमति देने के लिए आईपीएल को उन हफ्तों के लिए रोक दिया जा सकता है. ऐसा होना तय है.’
ये भी पढ़ें: ‘भाई खेल ले धोनी’…हरभजन सिंह ने दी मजेदार धमकी, वायरल हुआ पूर्व क्रिकेटर का बयान
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
37 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
44 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
45 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines