IPL 2026 के बीच संजू सैमसन के लिए आई बड़ी खुशखबरी, पूरा हो सकता है सबसे बड़ा सपना

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड होकर संजू सैमसन इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा बने हैं. जहां पर वो बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. सैमसन ने इस सीजन अपनी टीम को 4 मैचों में अकेले ही जीत दिलाई है. अब उनके लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है.

Sanju Samson CSK IPL 2026
1 / 6
Sanju Samson CSK IPL 2026

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आईपीएल 2026 में अब तक मिला-जुला प्रदर्शन रहा है. फ्रेंचाइजी अभी भी प्लेऑफ की रेस में नजर आ रही है. इसमें सबसे बड़ा योगदान टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का रहा है. सैमसन ने इस सीजन में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही अब उनके बारे में बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है. संजू सैमसन को जल्द ही एक और बड़ी खुशखबरी मिली है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शन

टीम इंडिया के लिए कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शन2 / 6

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान संजू सैमसन ने जो फॉर्म हासिल की, इसके बाद उन्होंने उसे नहीं छोड़ा है. आईपीएल 2026 के दौरान भी उन्होंने अब तक बल्ले से रनों की बारिश की है. वो टीम के लिए बड़े मैच विनर साबित हुए हैं. 

विज्ञापन

वनडे टीम में हो सकती है वापसी

वनडे टीम में हो सकती है वापसी 3 / 6

रेव स्पोर्ट्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक संजू सैमसन अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में बतौर दूसरे विकेटकीपर सेलेक्ट हो सकते हैं. सैमसन लंबे समय के बाद वनडे टीम में आए हैं.

साल 2023 में खेले थे संजू सैमसन

साल 2023 में खेले थे संजू सैमसन 4 / 6

संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 21 दिसंबर को खेला था. उस सीरीज में सैमसन ने बहुत ही अच्छी बल्लेबाजी की थी. हालांकि उस समय ऋषभ पंत सैमसन से आगे चल रहे थे. 

विज्ञापन

केएल राहुल ही रहेंगे टीम की पहली पसंद

केएल राहुल ही रहेंगे टीम की पहली पसंद 5 / 6

मौजूदा समय में भी केएल राहुल ही टीम इंडिया की पहली पसंद रहने वाले हैं. राहुल नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि सैमसन को भी हेड कोच गौतम गंभीर कुछ मैचों में मौका देना चाहेंगे.

आईपीएल में लगातार रन बना रहे हैं सैमसन

आईपीएल में लगातार रन बना रहे हैं सैमसन 6 / 6

अब तक संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 में 12 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 50 की औसत से 450 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164.23 का ही रहा है. सैमसन ने 2 शानदार शतक जड़े हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन