‘भाई खेल ले धोनी’...हरभजन सिंह ने दी मजेदार धमकी, वायरल हुआ पूर्व क्रिकेटर का बयान

एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. 18 मई को सीएसके चेपॉक के मैदान पर अपना आखिरी मैच खेलने के लिए उतरेगी. ऐसे में दुनिया भर की निगाहें इस मैच पर हैं. हरभजन सिंह ने धोनी को लेकर मजाकिया धमकी दी है.

Cricket News - 2026-05-18T171432.556
1 / 6

18 मई को आईपीएल 2026 में सीएसके अपना 13वां मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. अपने घरेलू मैदान पर सीएसके का इस सीजन ये आखिरी मुकाबला है. सीएसके, हैदराबाद के खिलाफ आज शाम खेलने के लिए उतरेगी. दुनिया भर की निगाहें एमएस धोनी पर टिकी हुई हैं. एमएस धोनी ने अब तक आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेला है. ऐसे में अब हरभजन सिंह ने मजेदार बयान दिया है.  

विज्ञापन

धोनी पर नजरें

धोनी पर नजरें2 / 6

एमएस धोनी ने अपने बयान में कहा था कि वह सीएसके के लिए आखिरी मैच चेपॉक के मैदान पर ही खेलने वाले हैं. इसलिए सभी को लग रहा है कि हैदराबाद के खिलाफ एमएस धोनी ये मुकाबला खेल सकते हैं.

विज्ञापन

हरभजन ने दिया बयान

हरभजन ने दिया बयान3 / 6

इसी कड़ी में हरभजन सिंह ने भी अपने बयान में धोनी से रिकवेस्ट कर दी है. उन्होंने कहा “देखिए, उन्होंने कहा था कि वो चेन्नई में अपना आखिरी मैच दर्शकों के सामने खेलेंगे. तो अब वो समय आ गया है. ये सीएसके का अपने घरेलू मैदान पर आखिरी मैच है, इसलिए मुमकिन है कि हम थला को शायद आखिरी बार खेलते हुए देखें.

भाई खेल ले धोनी

भाई खेल ले धोनी4 / 6

उन्होंने आगे कहा "अगर वो नहीं खेलते हैं, तो इसका मतलब है कि वो अगले साल लौटेंगे. मैं वही बात दोहराऊंगा. उनके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता. भाई खेल ले धोनी (प्लीज खेल लो, धोनी). वरना मैं तुम्हें घसीटकर दर्शकों के बीच ले जाऊंगा.” हरभजन भी धोनी को इस सीजन मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते हैं.

विज्ञापन

अश्विन ने लिखी बड़ी बात

अश्विन ने लिखी बड़ी बात5 / 6

हालांकि आकाश चोपड़ा और आर अश्विन को नहीं लगता है कि एमएस धोनी हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे. अश्विन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज तो नहीं! 2027 में? शायद.”

आकाश ने भी की भविष्यवाणी

आकाश ने भी की भविष्यवाणी6 / 6

आकाश चोपड़ा को भी लगता है कि एमएस धोनी हैदराबाद के खिलाफ मैच की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने कहा “अगर आप सोच रहे हैं कि मैं (चेन्नई) इसलिए जा रहा हूँ क्योंकि यह माही का आखिरी मैच हो सकता है, तो मुझे नहीं लगता कि यह माही का आखिरी मैच होगा क्योंकि मुझे नहीं लगता कि माही खेलेंगे. एमएस धोनी नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन