IPL Record: आईपीएल 2026 में हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. एक पूरे सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दम पर ही टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाती हैं और उनका खिताब जीतने का सपना साकार हो पाता है. अभी तक आईपीएल के 18 सीजन खेले जा चुके हैं और इसमें सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने वाला खिलाड़ी कौन है, ये सवाल हर किसी के मन में है. तो चलिए आपको भी बताते हैं कि इस लिस्ट में टॉप पर भारतीय खिलाड़ी का नाम है या किसी विदेशी खिलाड़ी का.

ये भी पढ़िए- IPL 2026: CSK से हारने के बाद बड़ी मुसीबत में घिरी DC, प्लेऑफ के लिए जीतने होंगे अब इतने मैच?

KKR के खिलाड़ी का नाम टॉप पर 

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी सुनील नरेन आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 3 बार अब तक इस खिताब पर कब्जा किया है. आखिरी बार साल 2024 में जब केकेआर ने ट्रॉफी उठाई थी, उसमें नरेन ने अहम भूमिका निभाई थी जिसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था. इसी के साथ साल 2012 और 2018 में भी उन्होंने ये अवॉर्ड अपने नाम किया था. 

टॉप 3 में सभी विदेशी खिलाड़ियों का नाम

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतने की लिस्ट में विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिलता है. सुनील नरेन के बाद दूसरे नंबर पर केकेआर के ही आंद्रे रसेल की नाम है. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में 2 बार ये खिताब जीता है. साल 2015 और 2019 में शानदार प्रदर्शन कर इस खिताब पर कब्जा किया था. इसके बाद तीसरे नंबर पर शेन वॉटसन का नाम है. उन्होंने भी 2 बार ये अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. साल 2008 और 2013 में राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए उन्होंने ये खिताब जीता था. 

पिछले आईपीएल में किसने जीता था खिताब

साल 2025 में खेले गए आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने ये खिताब अपने नाम किया था. उन्होंने 16 मैचों में कुल 320.5 एमवीपी पॉइंट हासिल किए थे. यहां देखें हर साल किसने ये अवॉर्ड जीता है. 

सालप्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटटीम
2025सूर्यकुमार यादवमुंबई इंडियंस
2024सुनील नरेनकोलकाता नाइट राइडर्स
2023शुभमन गिलगुजरात टाइटंस
2022जोस बटलरराजस्थान रॉयल्स
2021हर्षल पटेलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2020जोफ्रा आर्चरराजस्थान रॉयल्स
2019आंद्रे रसेलकोलकाता नाइट राइडर्स
2018सुनील नरेनकोलकाता नाइट राइडर्स
2017बेन स्टोक्सराइजिंग पुणे सुपरजायंट
2016विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2015आंद्रे रसेलकोलकाता नाइट राइडर्स
2014ग्लेन मैक्सवेलपंजाब किंग्स
2013शेन वॉटसनराजस्थान रॉयल्स
2012सुनील नरेनकोलकाता नाइट राइडर्स
2011क्रिस गेलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2010सचिन तेंदुलकरमुंबई इंडियंस
2009एडम गिलक्रिस्टडेक्कन चार्जर्स
2008शेन वॉटसनराजस्थान रॉयल्स

ये भी पढ़िए- IPL 2026 Final: चिन्नास्वामी नहीं अब इस मैदान पर खेला जाएगा आईपीएल 2026 का फाइनल, जानें कहां होंगे प्लेऑफ के मुकाबले