---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026 Playoffs Scenarios: CSK से हारने के बाद बड़ी मुसीबत में घिरी DC, प्लेऑफ के लिए जीतने होंगे अब इतने मैच?

Delhi Capitals Qualification Scenario: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों एक और हार मिली है. इस हार ने टीम की टेंशन बढ़ाने का काम किया है. फिलहाल टीम काफी पीछे छूटती हुई नजर आ रही है. टीम को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो आगे टूर्नामेंट में कितने और मैचों में जीत हासिल करनी होगी, आइए आपको भी बताते हैं.

---विज्ञापन---

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते पॉइंट्स टेबल में फ्रेंचाइजी की स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो चुकी है. टीम ने इस सीजन अब तक खेले 10 मैचों में से केवल 4 में जीत दर्ज की है और 6 में हार का सामना किया है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या अभी भी टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है या नहीं. आइए आपको बताते हैं कि कैसे बन रहे हैं समीकरण.

दिल्ली को जीतने होंगे सभी मुकाबले

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास इस सीजन 4 मैच और बाकी हैं. ऐसे में टीम अगर इन चारों मैचों में जीत हासिल कर लेती है तो प्लेऑफ के लिए अपने दम पर क्वालीफाई कर जाएगी लेकिन अगर एक भी मैच में हार मिलती है तो मामला गड़बड़ हो जाएगा. किसी भी टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कम से कम 16 अंक चाहिए होते हैं और दिल्ली 4 मैचों में जीत के बाद ही वहां पहुंच सकती है. फिलहाल, टीम 8 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है. टीम के लिए नेगेटिव नेट रन रेट भी एक परेशानी का सबब है. ऐसे में बचे हुए मैचों में टीम को जीत के अंतर पर भी ध्यान देना होगा. 

---विज्ञापन---

प्लेऑफ के लिए कांटे का मुकाबला

आईपीएल 2026 में 48 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अभी तक एक भी टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई है. पॉइंट्स टेबल में टॉप पर 9 मैचों में 6 जीत के साथ पंजाब किंग्स की टीम है. टीम के पास 13 अंक हैं और महज 2 मैचों में जीत हासिल करते ही टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस  के पास 12-12 अंक हैं और इनके बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. इन 4 टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. 

CSK की भी हुई एंट्री

टूर्नामेंट की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में पिछड़ती हुई नजर आ रही थी लेकिन अब टीम वापसी कर चुकी है. टीम के पास 10 मैचों में 10 अंक हो गए हैं. सीएसके अगर 4 मैचों में से 3 में जीत हासिल कर लेती है तो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. टीम ने पिछले 7 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है और नेट रन रेट भी पॉजिटिव हो चुका है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- IPL में ये चल क्या रहा है…! डेड बॉल पर दे दिया अपना विकेट? नितीश राणा के आउट होने पर मचा घमासान

First published on: May 06, 2026 12:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola