---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL History: MI के खिलाफ रोहित ले चुके हैं हैट्रिक, इन 3 खिलाड़ियों का किया था शिकार

IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 16वें सीजन का मंच तैयार है। 31 मार्च से इस लीग का आगाज होने जा रहा है। इस बार लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस छठवीं बार खिताब जीतने की फिराक में होगी। कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम को एक बार फिर चैंपियन बनाकर इतिहास रच […]

---विज्ञापन---

IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 16वें सीजन का मंच तैयार है। 31 मार्च से इस लीग का आगाज होने जा रहा है। इस बार लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस छठवीं बार खिताब जीतने की फिराक में होगी। कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम को एक बार फिर चैंपियन बनाकर इतिहास रच सकते हैं। रोहित शर्मा वैसे तो आईपीएल में बल्ले से धमाल मचाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने इस लीग में गेंद से भी कहर बरपाया है?

जी हां, रोहित शर्मा आईपीएल में हैट्रिक ले चुके हैं। उन्होंने इस लीग के दूसरे सीजन यानी साल 2009 में गेंद के हैट्रिक लेकर इतिहास रचा था। वह उस वक्त आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में हैट्रिक पूरी करने वाले गेंदबाज बने थे। रोहित ने जिस वक्त हैट्रिक ली थी वह उस सीजन हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स (DC) के लिए खेलते थे। खास बात ये है कि रोहित ने उसी मुंबई इंडियंस के खिलाफ ये कमाल किया था, जिसके आज वह खुद कप्तान हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

साल 2009 में रोहित शर्मा ने ली थी हैट्रिक

दरअसल, साल 2009 में खेले गए आईपीएल के दूसरे सीजन में एक मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवरों में 6 विकेट पर 145 रन बनाए थे। रोहित ने 38 रन बनाए थे। डेक्कन चार्जर्स की टीम को यह टारगेट डिफेंड करना था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 103 रन बना लिए थे। इसी वक्त रोहित ने गेंद से जादू दिखाया।

https://twitter.com/itsakshatj/status/1386214901509615621?s=20

---विज्ञापन---

रोहित शर्मा ने इन 3 खिलाड़ियों को किया था आउट

मैच के दौरान रोहित शर्मा ने 16वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर अभिषेक नायर (1) और हरभजन सिंह (0) को आउट कर दिया। फिर 18वें ओवर की पहली ही बॉल पर जेपी डुमिनी (52) का शिकार किया। इस तरह रोहित ने आईपीएल इतिहास में अपनी पहली और इकलौती हैट्रिक पूरी की। रोहित की शानदार गेंदबाजी के दम पर डेक्कन चार्जर्स ने 19 रन से मैच जीत लिया था। रोहित ने अपने दो ओवरों में छह रन देकर 4 विकेट लिए थे। उस सीजन डेक्कन चार्जर्स विजेता रही थी।

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार विजेता बनाया है। रोहित ने आईपीएल में कुल 227 मैच खेले और 5879 रन बनाए हैं। उन्होंने 15 विकेट भी निकाले हैं। वह राइट आर्म ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 20, 2023 02:46 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola