IPL: आईपीएल का क्रेज लगातार साल दर साल बढ़ता जा रहा है. बीसीसीआई मौजूदा समय में इसे दुनिया की सबसे बड़ी लीग बनाने का प्रयास कर रही है. जिसके कारण ही बीसीसीआई भी इस लीग में कुछ बड़े बदलाव करना चाहती है. जिसके लेकर कुछ रिपोर्ट्स भी अब सामने आ रही हैं. इस बीच आईपीएल की शुरुआत करने वाले ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर बीसीसीआई और आईसीसी प्रमुख जय शाह को एक सलाह दी है. जिससे आईपीएल को बड़ा फायदा हो सकता है.
ललित मोदी ने बीसीसीआई को दी सलाह
सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि बीसीसीआई आईपीएल को सितंबर और अक्टूबर में आयोजित कर सकती है. जिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘2008 में हमने कैलेंडर में एक विंडो ढूंढी थी. आज आईपीएल खुद एक विंडो है. अब इस हकीकत को औपचारिक रूप देने का समय आ गया है. जय शाह के आईसीसी में होने से वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर को सही तरीके से अलाइन करने का एक शानदार मौका है खिलाड़ियों, प्रशंसकों और खुद इस खेल के लिए.
इसके बारे में आगे बोलते हुए ललित मोदी ने कहा, ‘यह एक कदम हर किसी के लिए भारी वैल्यू के रास्ते खोल सकता है. आईपीएल को अब जगह की जरूरत नहीं है. यह खुद शर्तें तय करता है. आईपीएल कभी कैलेंडर में एक मेहमान की तरह था, आज यह पूरे घर का मालिक है. आईपीएल को सितंबर की शुरुआत में शिफ्ट करें.’
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की ताकत का असली राज आया सामने, अपने फेवरेट खाने का कर दिया त्याग
आईपीएल में बढ़ सकती है मैचों की संख्या
मौजूदा समय में अगर देखें तो आईपीएल में 10 टीम हो गई हैं, लेकिन एक टीम सिर्फ 14 मैच ही खेलती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई चाहती है कि अब एक टीम को 18 मैच खेलने को मिले. जिससे मैचों की संख्या भी 74 के बजाय 94 हो सकती है. इससे हर टीम बाकी के 9 टीमों से 2-2 मैच खेलेगी. बीसीसीआई आईपीएल 2028 से इसे लागू करना चाहती है. गर्मा के मौसम में इंजरी की समस्या भी बढ़ रही है. ऐसे में बीसीसीआई इसे सितंबर और अक्टूबर में कराने का भी प्लान कर रही है.
ये भी पढ़ें: किसने ढूंढा राजस्थान रॉयल्स के लिये वैभव सूर्यवंशी नाम का हीरा? बैक-टू-बैक छक्कों की क्या है कहानी!
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
17 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
26 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines