किसने ढूंढा राजस्थान रॉयल्स के लिये वैभव सूर्यवंशी नाम का हीरा? बैक-टू-बैक छक्कों की क्या है कहानी!

Vaibhav Sooryavanshi: साल 2025 के आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लिए भिड़ी. जिसमें राजस्थान रॉयल्स की जीत हुई. वैभव को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा है. इसके पीछे अब समर कादरी का नाम नजर आ रहा है.

samar qadri and vaibhav sooryavanshi
1 / 6
samar qadri and vaibhav sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में जब राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 1.1 करोड़ में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को खरीदा तो सभी खुश थे. हालांकि पिछले 2 सीजन में जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी की है, उससे बाकी की 9 टीमों को गलती का अहसास हुआ है. राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव को समर कादरी ने तलाशा था. जिसके बारे में अब सभी जानना चाहते हैं.

विज्ञापन

कौन हैं समर कादरी?

कौन हैं समर कादरी? 2 / 6

बिहार क्रिकेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर पिछले 3-4 सालों से राजस्थान रॉयल्स के स्काउट के तौर पर जुड़े हैं. उनका काम छोटे-छोटे शहरों से राजस्थान की टीम में टैलेंट तलाश कर लाना है. वैभव का नाम कादरी ने ही राजस्थान को सुझाया था.

विज्ञापन

2 टीमों के लिए खेले हैं घरेलू क्रिकेट

2 टीमों के लिए खेले हैं घरेलू क्रिकेट 3 / 6

समर कादरी ने झारखंड और बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 45 मैच खेले हैं. वहीं इसके साथ 18 लिस्ट ए और 17 टी-20 मैच खेले हैं. समर कादरी ने साल 2009 में झारखंड के लिए पहला मैच खेला था.

वैभव तक कैसे पहुंचे कादरी

वैभव तक कैसे पहुंचे कादरी 4 / 6

एक इंटरव्यू के दौरान राजस्थान रॉयल्स के स्काउट समर कादरी ने खुलासा करते हुए बताया कि जब वैभव 11-12 साल के थे. तब उन्होंने पहली बार उनका नाम सुना था. पटना के लोकल मैच में वैभव ने 50 गेंदों में शतक जड़ा था. इस मैच में समर के खिलाफ भी वैभव ने रन बनाए थे.

विज्ञापन

राजस्थान को थी नए स्टार की तलाश

राजस्थान को थी नए स्टार की तलाश 5 / 6

राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर जुबिन भरूचा को समर कादरी ने वैभव सूर्यवंशी का नाम सुझाया. जिसके बाद सूर्यवंशी को ट्रायल के लिए बुलाया गया. जहां पर वैभव ने लगातार 3 छक्के जड़े और सभी को प्रभावित किया.

राहुल-सैमसन को भी पसंद आए वैभव

राहुल-सैमसन को भी पसंद आए वैभव 6 / 6

उस समय राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान संजू सैमसन को भी वैभव बहुत ज्यादा पसंद आए. जिसके कारण ही टीम ने उन्हें आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 में भी खेलने का मौका दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन