हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2027 में दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं मिचेल स्टार्क, युवराज-गांगुली की बढ़ी परेशानी

IPL 2027: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही है. जिसके कारण ही टीम ने कुछ ट्रेड भी किए हैं. कोचिंग स्टाफ में भी अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है.

विज्ञापन
mitchell starc आईपीएल 2027 से अपना नाम ले सकते हैं वापस (Pic Credit- ani)

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2027 में धमाकेदार कमबैक की तैयारी कर रही है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले सीजन के बाद टीम ने 2 बड़े ट्रेड भी कर लिए हैं. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी अपने स्क्वाड में भी बड़ा बदलाव कर रही है. इस टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का अगले सीजन में खेलने पर संशय नजर आ रहा है. जिसके कारण ही अब दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच सौरव गांगुली और असिस्टेंट कोच युवराज सिंह दबाव में नजर आ रहे हैं.  

मिचेल स्टार्क दिल्ली को दे सकते हैं धोखा 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क फिलहाल अपने इंटरनेशनल करियर पर बहुत ज्यादा फोकस कर रहे हैं. अगले साल ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत के खिलाफ 5 टेस्ट, इंग्लैंड के खिलाफ एशेज और आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. जिसमें मिचेल स्टार्क हिस्सा लेना चाहते हैं. जिसके कारण ही उन्होंने बड़ा हिंट देते हुए कहा कि वो आईपीएल 2027 मिस कर सकते हैं. इस बयान के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम की मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं. 

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने हालांकि अभी तक साफ मना भी नहीं किया है. जिसके कारण ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. पिछले सीजन भी स्टार्क ने इंजरी के कारण बहुत ही कम मुकाबले खेले थे. जिसके कारण ही दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी बहुत ज्यादा कमजोर नजर आ रही थी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम फिलहाल अपने स्क्वाड को मजबूत करना चाहती है. इस बीच स्टार्क का बयान टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. 

विज्ञापन

ट्रेड के कारण फंस गई है दिल्ली कैपिटल्स की टीम 

आईपीएल 2026 के खत्म होने के कुछ समय बाद ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड करके ऋषभ पंत को अपने साथ जोड़ लिया था. हेड कोच सौरव गांगुली और असिस्टेंट कोच युवराज सिंह की टीम में एंट्री के बाद मैनेजमेंट ने टी नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ट्रेड करके स्पिनर जीशान अंसारी को अपने साथ जोड़ दिया था. इसके कारण टीम के पास बड़ा पर्स हो गया है. 

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान

विज्ञापन

टी नटराजन के जाने के बाद अब मिचेल स्टार्क भी अगर नहीं आए, तो डेथ ओवरों में लुंगी एनगिडी अकेले पड़ सकते हैं. ऐसे में टी नटराजन को ट्रेड करना दिल्ली की टीम को बड़ा महंगा पड़ सकता है. अब अगले सीजन के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एक अच्छा डेथ ओवरों का गेंदबाज चाहिए होगा. जिससे स्टार्क के नहीं खेलने पर भी टीम की गेंदबाजी बहुत ज्यादा कमजोर नहीं हो. 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए T20I में 100 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले 6 बल्लेबाज, लिस्ट में हैरान करने वाला नाम शामिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola