IPL 2027 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. अब तक कुछ बड़े ट्रेड देखने को मिल चुके हैं. अगले महीने रिटेंशन लिस्ट भी जारी हो जाएगी. बताया जा रहा था कि दिसंबर के मध्य में IPL 2027 के मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा. हालांकि, इसकी तारीख में बदलाव देखने को मिल सकता है. भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच के कारण शेड्यूल को लेकर पेंच फंस रहा है.
ऑक्शन और मैच के शेड्यूल को लेकर क्या है पेंच?
कुछ हफ्तों पहले खुलासा हुआ था कि दिसंबर के मध्य में IPL 2027 के ऑक्शन का आयोजन होगा. हालांकि, तारीख को लेकर कोई अपडेट नहीं आया था. अब क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा. पिछले साल भी लगभग इसी समय नीलामी का आयोजन हुआ था. हालांकि, BCCI से संभवतः शेड्यूलिंग को लेकर बड़ी गलती हुई है.
भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में वनडे सीरीज का आयोजन होना है. इसका दूसरा मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 16 दिसंबर को होना है. दोपहर 2 बजे इस मैच की शुरुआत होगी. अमूमन IPL के ऑक्शन की शुरुआत भी दोपहर में ही होती है. एक ही दिन दो अलग-अलग इवेंट आयोजित करने का तर्क समझ नहीं आ रहा है. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि वे एक साथ दोनों चीजों का आनंद नहीं ले पाएंगे. इससे कहीं न कहीं BCCI को भी पैसों के मामले में तगड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy 2026-27: न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं मिली जगह, अब बंगाल की टीम से भी बाहर हुए मोहम्मद शमी
BCCI को अपने प्लान में करना होगा बदलाव
IPL ऑक्शन की व्यूअरशिप काफी अच्छी होती है. हर कोई यह देखना चाहता है कि कौन-सा खिलाड़ी किस टीम का हिस्सा बनेगा. इसी वजह से BCCI बड़े स्तर पर नीलामी का आयोजन कराता है. इसके अलावा भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. इसी वजह से दोनों खास इवेंट्स को एक ही दिन कराना सही नहीं होगा.
BCCI को ऑक्शन की तारीख बदलनी चाहिए. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे से एक दिन पहले या बाद में इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जा सकता है. अभी तक BCCI ने IPL ऑक्शन को लेकर आधिकारिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया है. IPL गवर्निंग काउंसिल से मीटिंग के बाद ऑक्शन के लिए एक तारीख फाइनल की जा सकती है.
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड दौरे से पहले फ्लॉप हुए शुभमन गिल, रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ महज 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
8 mins agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
45 mins agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
2 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
2 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
2 hrs agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
3 hrs ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
3 hrs agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
3 hrs agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines