हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज, पिछले सीजन हुए थे फेल

IPL 2027: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी ने अपना पूरा टीम मैनेजमेंट ही बदल दिया है. नए हेड कोच जहीर खान अब मिनी ऑक्शन से पहले कई स्टार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.

विज्ञापन
Chennai Super Kings इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज (Pic Credit- ANI)

IPL 2027: आईपीएल 2027 की तैयारी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शुरू कर दी है. फ्रेंचाइजी ने नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान कर दिया है. अब नया कोचिंग स्टाफ अपने हिसाब से टीम में भी बदलाव कर सकता है. आईपीएल 2026 में फेल हुए खिलाड़ियों को हेड कोच जहीर खान बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. जिससे आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बड़े पर्स के साथ उतर सके और स्टार खिलाड़ियों को खरीद सके. फ्रेंचाइजी ऐसे में 5 खिलाड़ियों को मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है. 

मैथ्यू शॉर्ट 

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट को फ्रेंचाइजी ने 1.20 करोड़ की रकम में खरीदा था. शॉर्ट ने पिछले सीजन बहुत ही खराब बल्लेबाजी की थी. जिसके कारण ही टीम को 2 मैचों में हार मिली थी. शॉर्ट ने 3 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 20 की औसत से 60 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 117.64 का रहा है. गेंदबाजी में उन्होंने 3 मैचों में 1 भी विकेट नहीं लिया. जिसके कारण ही अब फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है. 

प्रशांत वीर 

 युवा स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 14.20 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था. लेकिन उन्होंने पिछले सीजन निराश किया था. प्रशांत वीर ने 6 मैचों में सिर्फ 1 ही बार गेंदबाजी की. जिसमें उन्होंने 12 गेंदों में 25 रन दिए थे. वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 5 पारियों में 90 रन बनाए थे. महंगे होने के कारण वीर को फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है.

विज्ञापन

मैट हेनरी 

स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी को सीएसके की टीम ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. आईपीएल 2026 में हेनरी को 3 मैचों में ही खेलने का मौका मिला. जिसमें उन्होंने 65 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 2 विकेट ही हासिल किए थे. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 13 की रही है. जिसके कारण ही अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है. 

राहुल चाहर

स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर को पिछले मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 5.20 करोड़ में खरीदा था. इस दौरान फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1 मैच में ही खिलाया था. जहां पर उन्होंने 4 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट भी नहीं लिया था. फ्रेंचाइजी ने उन्हें दूसरा मौका नहीं दिया. अब बड़े पर्स के कारण फ्रेंचाइजी राहुल को रिलीज कर सकती है. चाहर हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1, जानिए किस स्थान पर भारत

जैक फाउल्केस

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जैक फाउल्केस को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले मिनी ऑक्शन में 75 लाख रुपये में खरीदा था. लेकिन जैक को फ्रेंचाइजी ने एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया. टीम मैनेजमेंट को उनके ऊपर भरोसा नहीं है. स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद फ्रेंचाइजी उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: हार के बाद भारत की प्लेइंग 11 में होंगे बड़े बदलाव! इन 3 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola