WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1, जानिए किस स्थान पर भारत

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 176 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही WTC 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म हो गई और उससे नंबर-1 की कुर्सी छिन गई.

SA vs AUS

WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया से छिन गई नंबर-1 की कुर्सी (PIC Credit - X)

WTC Points Table 2025-27: ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा. केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका ने 176 रनों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की. पहली पारी में 100 रनों से पिछड़ने के बावजूद अफ्रीकी टीम ने जोरदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 288 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में उतरी कंगारू टीम दूसरी पारी में महज 111 रन पर ही ढेर हो गई.

विज्ञापन

इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. टेम्बा बावुमा की कप्तानी में अफ्रीकी टीम ने 8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है. वहीं, इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान हुआ है और उससे नंबर-1 की कुर्सी छिन गई है.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की जीत से WTC Points Table में मची खलबली

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए केपटाउन टेस्ट मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 टीमों की पोजीशन बदल गई है. हार के बाद लगातार नंबर-1 पर काबिज रहने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तीसरे नंबर पर खिसक गई है, जबकि साउथ अफ्रीका इस शानदार जीत के साथ लंबी छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. वहीं, न्यूजीलैंड को इसका फायदा मिला है और कीवी टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है.

इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया शीर्ष स्थान पर काबिज थी, लेकिन हार के बाद उसका अंक प्रतिशत घटकर 69.23 हो गया है. इसके चलते कंगारू टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने 72.22 अंक प्रतिशत के साथ नंबर-1 पर कब्जा कर लिया है. साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत का बड़ा फायदा हुआ है. अफ्रीकी टीम अब 71.43 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हो गई है.

विज्ञापन

भारतीय टीम चौथे नंबर पर बरकरार

WTC 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम फिलहाल चौथे स्थान पर बनी हुई है. आज ही बांग्लादेश को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार का फायदा टीम इंडिया को हुआ था. इसके चलते भारतीय टीम 5वें स्थान से चौथे नंबर पर पहुंच गई थी. भारत के खाते में फिलहाल 51.52 अंक प्रतिशत है, जबकि बांग्लादेश की टीम 47.62 अंक प्रतिशत के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है. ऐसे में भारत की नजरें आगामी टेस्ट मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करके अपनी स्थिति मजबूत करने पर होंगी.

हालांकि, भारतीय टीम के लिए WTC फाइनल की राह अभी भी आसान नहीं है. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है. भारत को 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसमें उसे अच्छे नतीजे हासिल करने होंगे.

विज्ञापन

WTC 2025-27 Points Table

स्थानटीमकुल अंकअंक प्रतिशत
1न्यूजीलैंड5272.22%
2दक्षिण अफ्रीका6071.43%
3ऑस्ट्रेलिया10869.23%
4भारत6851.52%
5बांग्लादेश4047.62%
6इंग्लैंड7438.54%
7श्रीलंका2433.33%
8वेस्टइंडीज4236.92%
9पाकिस्तान54.63%

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: 5वें T20I में ग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! 56 रन बनाते ही तोड़ देंगे फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ