हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 के बीच यशस्वी जायसवाल को मिली नई डील, रोहित-श्रेयस के खास क्लब में हुए शामिल

IPL 2026: टीम इंडिया के सुपरस्टार यशस्वी जायसवाल फिलहाल बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं. आईपीएल 2026 में वो राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन करके खुद को टी-20 फॉर्मेट में भी पूरी तरह से साबित करना चाहेंगे. ऐसे में उन्हें अपने बल्ले से रनों की बारिश करनी होगी.

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal and Riyan Parag

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल फिलहाल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने समझदारी भरी पारी खेली थी. ऐसे में उनसे उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ गई है. फ्रेंचाइजी भी उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहती है. इस बीच यशस्वी जायसवाल को सीजन 19 के दौरान बहुत बड़ी डील मिली है. जिसके कारण ही वो अब रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के खास क्लब में शामिल हो गए हैं.  

यशस्वी जायसवाल को मिली बड़ी डील 

क्रिकेट के मैदान पर पिछले कुछ सालों से बैट के बारे में चर्चा बहुत ज्यादा बढ़ गई है. कुछ कंपनियों के नाम बैट के ऊपर बहुत ज्यादा फेमस हो गए हैं. जिसमें सीएट टायर्स का नाम भी शामिल है. दिग्गज खिलाड़ी सीएट टायर्स का स्टीकर बल्ले पर लेकर खेलते हैं. अब इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल हो गया है. जायसवाल को एक बड़ी डील मिली है. टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा और उभरते हुए सितारे श्रेयस अय्यर भी सीएट का ही बल्ला लेकर खेलते हैं. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी इस कंपनी के स्टीकर को लगाकर खेलती हुई नजर आती है. ऐसे में जायसवाल के पास इनके जैसा बड़ा स्टार बनने का मौका है. 

ये भी पढ़ें: युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा को लेकर भी खुलकर बोले

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में जायसवाल को करना होगा कमाल 

मौजूदा समय में यशस्वी जायसवाल ने भारत की टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. वनडे में भी अब उन्हें मौका मिलना शुरू हो चुका है, लेकिन टी-20 टीम से वो बहुत ज्यादा दूर हो गए हैं. जायसवाल को अगर टीम इंडिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलना है, तो आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. ऐसी स्थिति में वो टी-20 फॉर्मेट के लिए अपना दावा मजबूत कर देंगे. जायसवाल ने हाल के समय में बहुत ज्यादा रन बनाए हैं. ऐसे में कप्तान रियान पराग को भी उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं.

ये भी पढ़ें: IPL डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में एक भी भारतीय नाम शामिल नहीं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola