IPL 2026: कौन हैं 23 साल के सूर्यांश शेडगे? जिन्होंने GT के खिलाफ एक ही ओवर में जड़ दिए 26 रन

Suryansh Shedge: IPL 2026 में 23 साल के युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता. GT के खिलाफ मैच में उन्होंने PBKS के लिए एक ओवर में 26 रन भी जड़े. आइए जानते हैं कि सूर्यांश कौन हैं.

Suryansh Shedge: IPL 2026

कौन हैं सूर्यांश शेडगे?

Suryansh Shedge: IPL 2026 में कई युवा खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का मौका मिला है. अब पंजाब किंग्स के 23 वर्षीय बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस के दिलों में जगह बना ली है. घरेलू क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने लगातार रन बनाए और अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ PBKS के लिए 57 रन की बेहतरीन पारी खेली. सूर्यांश ने बता दिया कि उनमें कितना टैलेंट है.

विज्ञापन

GT के खिलाफ खेली तूफानी पारी

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच का आयोजन हुआ. इस मुकाबले में PBKS की बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आई और सूर्यांश शेडगे ने मौके का शानदार तरीके से फायदा उठाया. उन्होंने 29 गेंदों में 57 रन की जोरदार पारी खेली. उन्होंने 196.55 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 छक्के और 3 चौके जड़ दिए.

विज्ञापन

एक ओवर में जड़ दिए 26 रन

अपनी 57 रन की पारी में सूर्यांश शेडगे ने GT के मानव सुथार का हाल बेहाल कर दिया. पारी के 14वें ओवर में मानव की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने एक रन लिया. इसके बाद सूर्यांश स्ट्राइक पर आए और उन्होंने लगातार दो छक्के जड़ दिए. 23 साल का ये युवा बल्लेबाज नहीं रुका और उन्होंने लगातार दो चौके लगा दिए. ओवर की आखिरी गेंद पर PBKS के इस धाकड़ बल्लेबाज ने छक्का जड़ दिया. उन्होंने इस ओवर में 26 रन ठोक दिए.

विज्ञापन

कौन हैं सूर्यांश शेडगे?

सूर्यांश शेडगे का जन्म 29 जनवरी 2003 को हुआ था और वो मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. सूर्यांश की सफलता के पीछे उनके परिवार का हाथ रहा है. हमेशा से शेडगे को अपने पिता का साथ मिला और उनकी मां ने उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अपनी बैंक की नौकरी तक छोड़ दी थी. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था. उन्होंने SMAT 2024-25 फाइनल में 15 गेंदों में 36 रन ठोके थे.

कोच अभिषेक नायर और मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उनकी प्रतिभा सबके सामने लाने में बड़ी भूमिका निभाई. सूर्यांश बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं. इसी वजह से PBKS ने उन्हें IPL 2025 ऑक्शन में खरीदा था और पहला सीजन अच्छा नहीं जाने के बावजूद, भरोसा जताते हुए उन्हें रिटेन किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ