IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस से बाहर हुए विराट कोहली, इस नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी, देखें टॉप 5 लिस्ट

Orange Cap List: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. विराट कोहली जैसे दिग्गज से लेकर वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा तक, हर एक खिलाड़ी की नजर ऑरेंज कैप पर है. आइए जानते हैं कि टॉप 5 में कौन-कौन हैं.

Vaibhav Sooryavanshi Virat Kohli (3)
1 / 6

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. हर मैच के साथ कोई न कोई नया खिलाड़ी ऑरेंज कैप पर कब्जा कर रहा है. अभिषेक शर्मा अब IPL के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. विराट कोहली भी ऑरेंज कैप की दौड़ में थे, लेकिन अब वो टॉप 5 से बाहर हो चुके हैं. आइए ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद बल्लेबाजों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 6

अभिषेक शर्मा ने केएल राहुल को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है. उन्होंने KKR के खिलाफ 16 रन बनाए और IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 1 बन गए. अभिषेक शर्मा ने अब तक 10 मैचों में 48.88 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 440 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल3 / 6

केएल राहुल ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 2 पर हैं. उन्होंने IPL 2026 में अब तक 9 मैच खेले हैं और 433 रन बनाए हैं. राहुल का औसत इसी दौरान 54.12 का रहा है और उन्होंने 185.83 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है.

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन4 / 6

हेनरिक क्लासेन IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 10 मैचों में 53.12 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 425 रन बनाए हैं. क्लासेन इस सीजन अब तक 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी5 / 6

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस स्टार बल्लेबाज का औसत 40.40 का रहा है और उन्होंने 237.64 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. सूर्यवंशी IPL 2026 में अब तक 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन6 / 6

साई सुदर्शन ने PBKS के खिलाफ 57 रन की शानदार पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में जगह बना ली है. उन्होंने विराट कोहली को टॉप 5 से बाहर कर दिया है. कोहली अब छठे पायदान पर हैं। सुदर्शन ने अब तक 10 मैचों में 385 रन बनाए हैं. सुदर्शन ने 158.43 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. उनके नाम IPL 2026 में एक शतक और तीन अर्धशतक हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन