IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस से वैभव सूर्यवंशी का बाहर होना तय! SRH के धाकड़ बल्लेबाज के सिर सजा ताज, देखें टॉप 5 लिस्ट

Orange Cap List: IPL में हर साल ऑरेंज कैप की रेस पर सभी की नजर होती है. इस सीजन में कई खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं कि टॉप 5 में कौन-कौन हैं.

Vaibhav Sooryavanshi Abhishek Sharma Heinrich Klaasen
1 / 6

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस हर एक मैच के साथ रोचक होती जा रही है. बड़े-बड़े खिलाड़ियों के बीच नंबर 1 स्पॉट के लिए प्रतियोगिता हो रही है. इस रेस में SRH के बल्लेबाजों का दबदबा नजर आ रहा है. केएल राहुल दौड़ में थोड़े आगे निकल चुके हैं और वैभव सूर्यवंशी भी रेस में बने हुए हैं. आइए ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन2 / 6

हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. उन्होंने 11 मैचों में हिस्सा लिया है और कुल 494 रन बनाए हैं. उनका औसत 54.88 का रहा है और उन्होंने 157.32 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 5 अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल3 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के पास PBKS के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर कब्जा करने का मौका था लेकिन वो 9 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. राहुल ने IPL 2026 में 12 मैच खेलते हुए 477 रन बनाए हैं. उनके नाम टूर्नामेंट में 1 शतक और तीन अर्धशतक हैं.

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा4 / 6

अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप की दौड़ में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 11 मैचों में हिस्सा लेते हुए 475 रन बनाए हैं. अभिषेक ने IPL 2026 में 210.17 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और वो अब तक 36 छक्के जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल5 / 6

शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 10 मैचों में 462 रन बनाए हैं. गिल टूर्नामेंट में 4 अर्धशतक लगा चुके हैं और वो 160.41 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी6 / 6

वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की दौड़ में अभी पांचवें स्थान पर हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 11 मैचों में 40 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 440 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 236.55 का रहा है. उन्होंने टूर्नामेंट में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं. साई सुदर्शन के नाम भी IPL 2026 में 440 रन हैं और आज GT का मैच है. ऐसे में एक रन बनाते ही सुदर्शन, वैभव को रेस से बाहर कर देंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन