IPL 2026: कप्तान श्रेयस अय्यर ने किन खिलाड़ियों पर फोड़ा PBKS की लगातार चौथी हार का ठीकरा? आया चौंकाने वाला बयान

Shreyas Iyer on PBKS Loss: IPL 2026 में पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया.

Shreyas Iyer (9)
1 / 6

Shreyas Iyer on PBKS Loss: IPL 2026 में पंजाब किंग्स को अपनी चौथी हार का सामना करना पड़ा. धर्मशाला में उनकी भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से हुई. PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से अधिक रनों का लक्ष्य दिया, जिसका दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से पीछा कर लिया. PBKS की हार के बाद श्रेयस अय्यर बिल्कुल मायूस नजर आए और उन्होंने हार का जिम्मेदार PBKS के गेंदबाजी अटैक को ठहराया. उनका मानना था कि गेंदबाजी और फील्डिंग के मामले में वो थोड़े पीछे रह गए.

विज्ञापन

PBKS को मिली करारी हार

PBKS को मिली करारी हार2 / 6

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना डाले. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत निराशाजनक रही लेकिन अक्षर पटेल, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा और माधव तिवारी ने मिलकर टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी.

विज्ञापन

'हमें सुधार की जरूरत है'

'हमें सुधार की जरूरत है'3 / 6

श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद इंटरव्यू में PBKS की हार पर कहा, 'मैं घुमा-फिराकर नहीं बात करूंगा. मैं सीधे-सीधे बताना चाहूंगा कि गेंदबाजी और फील्डिंग के मामले में हमें सुधार की जरूरत है.'

बल्लेबाजों से भी जताई निराशा

बल्लेबाजों से भी जताई निराशा4 / 6

श्रेयस अय्यर ने हार का मुख्य जिम्मेदार गेंदबाजों और फील्डर्स को बताया लेकिन वो बल्लेबाजों से भी निराश थे. उन्हें लगता है कि धर्मशाला की पिच पर 30 रन अधिक बन सकते थे. उन्होंने कहा, 'इस पिच पर गेंद को मिल रही स्विंग और उछाल को देखकर मुझे लगता है कि हमें बल्ले से 30 और रन बनाने की भी दरकार थी.'

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल से गेंदबाजी नहीं कराने का बताया कारण

युजवेंद्र चहल से गेंदबाजी नहीं कराने का बताया कारण5 / 6

प्लेइंग 11 में होने के बावजूद श्रेयस अय्यर ने युजवेंद्र चहल से एक भी ओवर नहीं कराया. इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे मन में यह बात जरूर थी लेकिन गेंद जिस तरह से स्विंग हो रही थी और तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, मुझे लगता है कि हम अगर सटीक गेंदबाजी करते, तो शायद विकेट झटक पाते. हालांकि, हम ऐसा नहीं कर पाए.'

PBKS के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल

PBKS के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल6 / 6

लगातार चौथी हार के बाद अब पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल नजर आ रही है. उन्हें अपने अगले तीन मैचों में से 2 में जीत की सख्त जरूरत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन