IPL 2026 में 7 कप्तानों के खिलाफ BCCI का एक्शन, अब तक लग चुका है 1.08 करोड़ का जुर्माना, जानें क्यों मिली सजा

Captains BCCI Fined in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में कुछ कप्तानों के खिलाफ BCCI का सख्त एक्शन देखने को मिला है. अब तक 7 टीमों के कप्तानों पर जुर्माना ठोका गया है. आइए उन सभी के बारे में जानते हैं.

Hardik Pandya Pat Cummins Ruturaj Gaikwad
1 / 8

Captains BCCI Fined in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब तक धमाकेदार साबित हुआ है. टूर्नामेंट में कई सारे बड़े रिकॉर्ड बने हैं और लगातार चौके-छक्कों की बारिश हुई है. हर एक मैच के लिए निर्धारित समय तय किया जाता है. कप्तानों को सीमित समय में 20 ओवर पूरे करने होते हैं और अगर ऐसा नहीं किया जाता, तो खिलाड़ियों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगता है. BCCI ने अब तक 7 कप्तानों के खिलाफ कार्रवाई की है और कुल 1.08 करोड़ रुपये वसूले हैं.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर2 / 8

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर IPL 2026 में स्लो ओवर रेट के कारण दो बार एक्शन हुआ है. उन पर GT के खिलाफ सीजन के चौथे मैच में स्लो ओवर रेट बनाए नहीं रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा. उन्होंने यह गलती CSK के खिलाफ भी दोहराई, जिसके चलते 24 लाख का फाइन लगा.

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल3 / 8

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर BCCI ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL 2026 के 14वें मैच में वो निर्धारित समय पर ओवर पूरे नहीं कर पाए थे. इसी वजह से उन पर फाइन लगा.

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़4 / 8

CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने IPL 2026 में काफी प्रभावित किया है लेकिन एक मैच में उनसे बड़ी गलती हो गई. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लीग स्टेज के 18वें मैच में ऋतुराज स्लो ओवर रेट रखने के दोषी पाए गए, जिसके कारण 12 लाख का फाइन लगा.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या5 / 8

MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी BCCI ने 12 लाख का फाइन लगाया था. पांड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाए, जिसके बाद उन्हें जुर्माना भरना पड़ा.

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे6 / 8

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर CSK के खिलाफ सीजन के 22वें मैच में स्लो ओवर रेट मेंटेन करने के कारण 12 लाख का जुर्माना लगा था. हालांकि, रहाणे ने इसके बाद यह गलती नहीं दोहराई.

विज्ञापन

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल7 / 8

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर भी BCCI ने फाइन लगाया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL 2026 के 55वें मैच में अक्षर निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाए, जिसके कारण उन पर 12 लाख का फाइन ठोका गया.

पैट कमिंस

पैट कमिंस8 / 8

SRH के कप्तान पैट कमिंस से गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ी गलती हुई. वो निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाए और स्लो ओवर रेट के कारण उन पर 12 लाख का फाइन लगा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन