विराट के शतकीय तूफान से तबाह हुई KKR, प्लेऑफ का रास्ता RCB के लिए हुआ साफ!

RCB Beat KKR By Wickets: आरसीबी ने आईपीएल 2026 के 57वें मैत में ये साबित कर दिया कि आखिर वो मौजूदा चैंपियन क्यों है. केकेआर के लिए ये जीत बेहद जरूरी थी, लेकिन विराट कोहली ने उनके ख्वाबों को मिट्टी में मिला दिया.

Virat Kohli 1

Virat Kohli

RCB Defeated KKR: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का एक अहम मुकाबले में आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ बेंगलुरु टीम ने 16 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर कब्जा किया, वहीं हार के साथ कोलकाता की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है.

विज्ञापन

रघुवंशी की बेहतरीन पारी

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. कोलकाता की शुरुआत थोड़ी खराब रही है, उनके दोनों ओपनर अजिंक्य रहाणे (19 रन) और फिन एलन (18) बिना बड़ी पारी खेले पवेलियन वापस लौट गए. हालांकि तीसरे नंबर पर आए अंगकृष रघुवंशी ने जिम्मेदारी से खेलते हुए 46 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए.

विज्ञापन

रिंकू ने भी दिखाया दम

जब रिंकू ने मैदान में एंट्री मारी, तब उन्होंने 29 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 49 रनों की अहम पारी खेली, इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने 32 रनो का योगदान दिया और निर्धारित 20 ओवर में 192/4 रन का टोटल बनाया. गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिक सलाम डार ने 1-1 विकेट चटकाए.

आरसीबी के शानदार बल्लेबाजी

193 रन का पीछा करते हुए आरसीबी का पहला विकेट चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर ही गिर गया जब कार्तिक त्यागी ने जैकब बेथल को 15 रन के निजी स्कोर पर कॉट एंड बोल्ड कर दिया. इसके बाद केकेआर के गेंदबाज विकेट लेने को तरस गए, और उनका इंतजार 16वें ओवर के आखिरी गेंद पर खत्म हुआ जब रजत पाटीदार 11 रन पर आउट हुए, वहीं 18वें ओवर में टिम डेविड की पारी 2 रन पर ही खत्म हो गई.

विज्ञापन

विराट कोहली का शानदार शतक

जहां दूसरी तरफ आरसीबी के विकेट गिर रहे थे, वही विराट कोहली दूसरी तरफ ताबड़तोड़ रन बना रहे थे, उन्होंने अपना शतक 58 गेंदों में ही पूरा कर लिया, और अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया, उनका फाइनल स्कोर 19.1 ओवर में 194/4 रहा. भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार ने 60 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 105 रनों की शानदार पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175 दर्ज किया गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ