IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के दौरान कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही वो हर तरफ छाए हुए हैं. उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर ही राजस्थान रॉयल्स की टीम नॉकआउट की रेस में आगे नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर भी वैभव का जलवा देखने को मिलता है. इस दौरान उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो 2 बच्चों से सेल्फी के बदले 100-100 रुपये मांगते हुए नजर आ रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी का फनी वीडियो हुआ वायरल
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली है. जिसमें 2 बच्चे वैभव सूर्यवंशी से सेल्फी मांग रहे हैं. जिसके बदले वैभव बोले मैं सेल्फी देने के पैसे लेता हूं. जिसके बाद उन्होंने कहा कि 1 सेल्फी के पूरे 100 रुपये लगेंगे. जिसको सुनने के बाद बच्चे 200 रुपये लेकर आते हैं. पैसे देखकर वैभव पहले हंसे फिर उन्होंने कहा कि वो सिर्फ मजाक कर रहे थे. जिसके बाद उन्होंने दोनों ही बच्चों को सेल्फी दी. बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके साथ ही वैभव के मजाकिया अंदाज की भी तारीफ हो रही है. वैभव अक्सर फनी अंदाज में नजर आते हैं. राजस्थान की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अगला मुकाबला 28 अप्रैल को खेलने वाली है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: क्या बल्ले में AI चिप का इस्तेमाल कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? पाकिस्तानी एक्सपर्ट का बयान आया सामने
फॉर्म में चल रहे हैं वैभव सूर्यवंशी
आईपीएल 2026 में अब तक वैभव सूर्यवंशी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण ही वो ऑरेंज कैप की रेस में भी नजर आ रहे हैं. सूर्यवंशी ने अब तक खेले 8 मुकाबले में 44.62 की औसत से 357 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 234.87 का रहा है. वैभव ने अब तक सीजन 19 में 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. हालांकि उनका लक्ष्य अपनी टीम को लंबे अंतराल के बाद आईपीएल ट्रॉफी जिताना है. सूर्यवंशी ऐसे में आने वाले मुकाबलों में भी यही फॉर्म जारी रखना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा का हाथ खींचने वाली लड़की का पहला रिएक्शन आया सामने, बताई उस हरकत के पीछे की वजह
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
18 mins agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
1 hr agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
2 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
3 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
3 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines