अभिषेक शर्मा का हाथ खींचने वाली लड़की का पहला रिएक्शन आया सामने, बताई उस हरकत के पीछे की वजह

Abhishek Sharma: टीम इंडिया के सुपरस्टार अभिषेक शर्मा फिलहाल आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले मैच के बाद जयपुर के एक होटल में लड़की ने उनका हाथ खींच लिया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब लड़की की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है.

himshikha tripathi and abhishek sharma

himshikha tripathi and abhishek sharma

Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के बाद वापस होटल में जा रहे थे. उस समय एक लड़की ने उनका हाथ पकड़ कर खींच लिया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. सभी ने इस लड़की को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था. जिसके बाद अब लड़की ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना के पीछे का कारण बताया है.  

विज्ञापन

हिमशिखा त्रिपाठी की पहली प्रतिक्रिया आई 

अभिषेक शर्मा का हाथ खींचने वाली लड़की का नाम हिमशिखा त्रिपाठी है. सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होने के बाद हिमशिखा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, ‘अभिषेक शर्मा और उनके फैंस के प्रति पूरे सम्मान के साथ मैं अपनी तरफ से बताना चाहती हूं कि वास्तव में क्या हुआ था. चीजें हमेशा वैसी नहीं होतीं जैसी वे ऑनलाइन दिखाई देती हैं. मैं उस जगह पर मौजूद थी जहाँ अभिषेक शर्मा आए हुए थे और जब मुझे पता चला कि वह वहां हैं, तो मैं उनसे मिलने गई क्योंकि मैं लंबे समय से उनकी फैन हूं, वो भी उनके इतना फेमस होने के पहले से भी.’ 

विज्ञापन

इस बारे में आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ उनसे हाथ मिलाना चाहती थी, लेकिन वहां बहुत ज्यादा भीड़ थी. धक्का-मुक्की में जब मैं जगह बनाने की कोशिश कर रही थी, तो गलती से मैंने उनका हाथ पकड़ लिया और हाथ मिलाने की बजाय खींच गया. सब कुछ बहुत जल्दी हुआ और वह पल बिगड़ गया. मैं घबरा गई और मेरे भाई ने तुरंत मुझे पीछे खींच लिया. वीडियो रिकॉर्ड हो गया था और मैंने उसे पोस्ट कर दिया क्योंकि वह पल मेरे लिए खास था. मैंने सच में नहीं सोचा था कि यह इतना वायरल हो जाएगा या इस तरह गलत समझा जाएगा.’

विज्ञापन

घटना पर अब हिमशिखा ने मांगी माफी 

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग के बाद अब उन्होंने माफी मांगते हुए कहा, ‘लोग बिना वजह अंदाजा लगा रहे हैं और नफरत फैला रहे हैं, जो वाकई दुखद है. मेरी कोई गलत मंशा नहीं थी. अगर इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मुझे सच में खेद है और मुझे माफ करें, लेकिन कुछ लड़कियां इससे जुड़ाव महसूस कर सकती हैं, फैन मोमेंट्स वैसे हो सकते हैं जैसा आप सोच भी नहीं सकते.’ वहीं इस घटना के बारे में अभिषेक शर्मा ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ