IPL 2026: क्या बल्ले में AI चिप का इस्तेमाल कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? पाकिस्तानी एक्सपर्ट का बयान आया सामने

IPL 2026: आईपीएल 2026 में वैभव अपनी बल्लेबाजी से लगभग हर दिन बड़ा धमाका कर रहे हैं. अब पाकिस्तान में उनके बैट को लेकर बड़ा दावा किया गया है.

Cricket News - 2026-04-27T170949.454
1 / 6

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी से सभी को अपना दीवाना बना दिया है. वैभव की तारीफ करने के लिए अब क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर पर भी शब्दों की कमी होने लगी है. पहली ही गेंद से वैभव आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं और विरोधी गेंदबाजों के लिए बुरा सपना बन जाते हैं. अब पाकिस्तान से वैभव के बल्ले पर सवाल खड़े हुए हैं.  

विज्ञापन

पाकिस्तानी एक्सपर्ट का बयान

पाकिस्तानी एक्सपर्ट का बयान2 / 6

पाकिस्तान के क्रिकेट विशेषज्ञ नौमान नियाज ने वैभव सूर्यवंशी के बैट को लेकर मजाकिया लहजे में सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने एक बातचीत में कहा "जरा सोचिए. ये लड़का कौन है? इसके बल्ले की जांच कराएं. जैसे वाडा डोपिंग टेस्ट करता है, वैसे ही वैभव के बैट को लैब में भेजिए. शायद इसने अपने बल्ले में एआई चिप का इस्तेमाल किया हो. ये तो अविश्वसनीय है."

विज्ञापन

खूब की तारीफ

खूब की तारीफ3 / 6

नियाज ने वैभव की तारीफ करते हुए आगे कहा "वैभव शानदार खिलाड़ी है. मुझे लगा कि वह थोड़ा धीमा खेल रहा था. इससे मुझे हैरानी हुई कि यह लड़का क्या है? जब आप 18 साल के होते हैं, तो आपका शरीर मांसपेशियां, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स बनाता है. यह तो सिर्फ 16 साल का है. वैभव का जन्म तब हुआ था जब विराट कोहली विश्व चैंपियन थे. इसमें पावर गेम की उतनी समझ नहीं है जितनी तकनीक की."

आईपीएल 2026 में भौकाल

आईपीएल 2026 में भौकाल4 / 6

आईपीएल 2026 में वैभव राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में खेले गए 8 मैचों में 44.62 की औसत के साथ 357 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ यादगार पारी

इंग्लैंड के खिलाफ यादगार पारी5 / 6

वैभव ने इससे पहले आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की शानदार पारी खेली थी. उनकी पारी के दम पर भारतीय टीम चैंपियन भी बनी थी.

करियर पर एक नजर

करियर पर एक नजर6 / 6

वैभव ने अब तक खेले गए 15 आईपीएल मैच में 40.60 की औसत के साथ 609 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. वैभव से राजस्थान रॉयल्स को खासा उम्मीदें रहने वाली हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन