हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टिम डेविड पर मंडराया IPL 2026 में बैन का खतरा? बीच मैदान किया अश्लील इशारा, वीडियो वायरल

Tim David Gesture: IPL 2026 में RCB और MI के बीच धमाकेदार मैच हुआ. इस मुकाबले के दौरान टिम डेविड ने अश्लील इशारा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. डेविड ने IPL के कुछ नियमों का उल्लंघन किया है, जिसकी उन्हें सजा मिल सकती है.

विज्ञापन
टिम डेविड ने किया अश्लील इशारा!

Tim David Gesture: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मैच बेहद रोमांचक साबित हुआ. मुकाबला आखिरी गेंद तक गया और भुवनेश्वर कुमार ने RCB को शानदार जीत दिलाई. मैच के दौरान कुछ हैरान करने वाले पल देखने को मिले. RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर अंपायर से बहस करते हुए दिखाई दिए थे, जिसकी वजह से उन पर भारी जुर्माना लगाया गया था. अब RCB के एक और सदस्य की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टिम डेविड आपत्तिजनक इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं.

टिम डेविड ने मैदान पर किया आपत्तिजनक इशारा

RCB और MI के बीच मैच काफी रोमांचक रहा और अंतिम ओवरों में दोनों टीमों के डगआउट में तनाव बढ़ गया था. मैच के दौरान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें टिम डेविड सेलिब्रेट करते हुए दोनों हाथों से मिडिल फिंगर दिखा रहे थे. डेविड के चेहरे पर गुस्सा साफ तौर पर नजर आ रहा था. सोशल मीडिया पर फैंस डेविड के इस अश्लील इशारे की जमकर आलोचना कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि डेविड ने यह इशारा मैच के दौरान कब किया था.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: SRH के तूफानी बल्लेबाज के सिर सजी ऑरेंज कैप, टॉप 5 में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

टिम डेविड पर मंडरा रहा बैन का खतरा!

IPL मैच के दौरान मिडिल फिंगर दिखाने पर खिलाड़ी पर कुछ मैचों का बैन लग सकता है. IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.6 के तहत किसी भी तरह का अभद्र, अश्लील या आपत्तिजनक इशारों का उपयोग प्रतिबंधित है. अगर कोई खिलाड़ी अनजाने में या जोश में ऐसी प्रतिक्रिया देता है, तो इसे लेवल 1 का अपराध माना जाता है और खिलाड़ी पर मैच फीस का 50% फाइन लगता है और डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ते हैं.

यह डिमेरिट पॉइंट तीन साल तक रहते हैं और अगर इसी बीच खिलाड़ी के 4-5 डिमेरिट पॉइंट हो जाते हैं, तो फिर उस पर एक मैच का बैन लग सकता है. अगर खिलाड़ी द्वारा यह इशारा अंपायर, मैच रेफरी या फैंस की ओर किया जाता है, तो इसे लेवल 2 या लेवल 3 का अपराध माना जाता है, जिसके चलते खिलाड़ी पर मैचों से बैन लग सकता है. टिम डेविड के इशारे के बाद अब जरूर मैच रेफरी और अधिकारी मामले की जांच करेंगे और डेविड दोषी पाए गए, तो उन पर जुर्माना या एक मैच का बैन भी लग सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: RCB की जीत के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई MI, इस टीम का भी कटा पत्ता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola