IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 की शुरुआत से ही इंजरी की समस्या से जूझ रही है. जैक एडवर्ड्स चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुके हैं. अब एक और तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स भी इंजरी की समस्या के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. जिसके कारण ही उनकी टीम फिलहाल मुश्किल में नजर आ रही है. आईपीएल 2026 के बीच में अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया हैं.
ब्राडयन कार्स के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
आईपीएल 2026 के बीच ब्रायडन कार्स इंजर्ड हो गए थे. जिसके कारण ही अब वो पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अब उनके रिप्लेसमेंट के रूप में श्रीलंका के दिलशान मधुशंका को टीम के साथ जोड़ लिया है. दिलशान मधुशंका इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं. मधुशंका को हालांकि उस दौरान डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था. हालांकि इंजरी के कारण उनका करियर भी बहुत प्रभावित रहा है. मधुशंका 75 लाख रुपये में हैदराबाद की टीम का हिस्सा बने हैं. श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 1 टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी-20I मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 70 विकेट अपने नाम किए हैं. आईपीएल में दिलशान इस बार अपना डेब्यू कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स से खुश नहीं हैं वैभव सूर्यवंशी! इस रोल में खुद को नहीं मानते फिट
गेंदबाजी में और मजबूत हो जाएगी हैदराबाद की टीम
मौजूदा समय में सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी पर सवाल खड़े हो रहे थे. युवा प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम को उम्मीद दी है. अब पैट कमिंस भी जल्द ही फिट हो सकते हैं. वहीं इसके अलावा मधुशंका के जुड़ने से गेंदबाजी और मजबूत हो जाएगी. फिलहाल कप्तान ईशान किशन युवा गेंदबाजों के भरोसे ही अगले 2 से 3 मुकाबले खेलने वाले हैं. पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम को बहुत ही बड़ी जीत हासिल हुई थी.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: इस गेंदबाज ने CSK को दिया जीत का मंत्र, DC के बाद KKR की बढ़ेगी टेंशन?
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
37 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines