---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026: इस गेंदबाज ने CSK को दिया जीत का मंत्र, DC के बाद KKR की बढ़ेगी टेंशन?

Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले 'येलो आर्मी' के बॉलर जेमी ओवरटन जीत का फॉर्मूला बताया है, अगर ये तरीका काम करता है, तो केकेआर के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती है.

---विज्ञापन---

Jamie Overton: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में जेमी ओवरटन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए गेंदबाजी में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे. इस लंबे कद के दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ ने अपनी मैच-जिताऊ 4 विकेट की गेंदबाज़ी से मैच का रुख ही बदल दिया. सीएसके के इस ऑलराउंडर का मानना ​​है कि टी20 जैसे अनिश्चित फॉर्मेट में अच्छे नतीजे पाने के लिए पिच के नेचर को समझना और उसी के हिसाब से बॉलिंग करना जरूरी है.

गलती सी सीखने का मिला मौका

उन्होंने अपनी लंबाई का बखूबी इस्तेमाल किया और विकेट लेने के लिए ‘हार्ड लेंथ’ पर गेंदबाज़ी की. आरसीबी के खिलाफ उन्होंने यॉर्कर गेंदें डालने की कोशिश की, लेकिन इसके चलते उन्हें काफी रन देने पड़े. हालांकि, उन्होंने अपनी गलतियों से सीखा और डीसी के खिलाफ पिच के मुताबिक अपनी रणनीति में बदलाव किया, जिसका उन्हें मनचाहा नतीजा मिला. कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सीएसके के अगले घरेलू मैच से पहले, ओवरटन ने हालात के मुताबिक खुद को ढालने की अहमियत पर जोर दिया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- गोल्डन डक पर आउट होकर अभिषेक ने तोड़ा रोहित शर्मा का अनचाहा रिकॉर्ड, जानिए 2026 में कितनी बार झेली शर्मिंदगी?

जीत का फॉर्मूला

चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए ओवरटन ने कहा, ‘हार्ड लेंथ पर गेंदबाज़ी करना एक तरह से मेरा नेचुरल गेम है. पिछले मैच में यही तरीका काम आया, लेकिन कभी-कभी हमें पिच के हिसाब से खुद को ढालना पड़ता है और ये समझना पड़ता है कि किसी खास पिच पर किस तरह की गेंदबाज़ी ज्यादा असरदार रहेगी. पहले मैं थोड़ी छोटी गेंदें डालता था, लेकिन अब मुझे समझ आ गया है कि कौन सी गेंदबाजी काम करती है और कौन सी नहीं. आजकल पिचें काफी अच्छी होती हैं, इसलिए मैं बल्लेबाज को आगे खेलने पर मजबूर करने के लिए थोड़ी आगे (फुलर) गेंदें डालने की कोशिश कर रहा हूं. इसलिए मैं इसी प्रॉसेस पर टिके रहने की कोशिश कर रहा हूं.’

---विज्ञापन---

CSK-KKR की जंग

मंगलवार 14 अप्रैल की शाम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की नजरें अपनी दूसरी जीत पर होंगी. चेपॉक में ‘येलो आर्मी’ को होम ग्राउंड का फायदा मिल सकता है, लेकिन 3 बार की चैंपियन को भी हल्के में लेना सही नहीं है.

First published on: Apr 14, 2026 06:20 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वो नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola