SRH vs RR Preview: IPL 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होने वाला है. टूर्नामेंट का 21वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में देखने को मिलेगा. RR को अब तक IPL 2026 में एक भी हार नहीं मिली है. सनराइजर्स हैदराबाद की धाकड़ ओपनिंग जोड़ी ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा अब उनका विजय रथ रोकने की कोशिश करेगी. आइए SRH vs RR के हेड टू हेड रिकॉर्ड, पूरा स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम के हाल पर नजर डालते हैं.
SRH vs RR, हेड टू हेड रिकॉर्ड
- मैच खेले: 21
- SRH की जीत: 12
- RR की जीत: 9
- नो रिजल्ट: 0
SRH vs RR, पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. इस पिच पर उछाल रहता है और गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मैच हाई स्कोरिंग साबित हो सकता है. गेंदबाजों को इस पिच पर उतनी मदद नहीं मिलती है. ऐसी स्थिति में बॉलर्स को सिर्फ अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें:- क्या खतरे में है विराट कोहली का IPL 2026 सीजन? RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने दिया चोट पर बड़ा अपडेट
SRH vs RR मैच में कैसा होगा मौसम का हाल?
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में बारिश की संभावना न के बराबर है. तापमान लगभग 35-37 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. मैच के दौरान हल्की ड्यू आ सकती है. ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना अच्छा विकल्प रहेगा.
SRH और RR का पूरा स्क्वाड
सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कमिंडु मेंडिस, डेविड पैन, जीशान अंसारी, ब्रायडन कार्स, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, क्रैन्स फुलेट्रा, ओंकार टारमाले, अमित कुमार.
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला.
ये भी पढ़ें:- SRH vs RR: 15 साल के वैभव का खौफ या अभिषेक शर्मा की ‘पावर’? IPL में आंकड़ों से जानें कौन है असली ‘सिक्सर किंग’
संबंधित खबरें
WPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
15 mins agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
32 mins agoकब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
1 hr agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
2 hrs agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
2 hrs agoतीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड
4 hrs agoआखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines