SRH vs RR: 15 साल के वैभव का खौफ या अभिषेक शर्मा की 'पावर'? IPL में आंकड़ों से जानें कौन है असली 'सिक्सर किंग'

Vaibhav Sooryavanshi vs Abhishek Sharma: IPL 2026 में RR और SRH के बीच आज महामुकाबला होने जा रहा है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर नजर रहने वाली है. आइए जानते हैं कि IPL में किसके आंकड़े बेहतर हैं.

Vaibhav Sooryavanshi Abhishek Sharma
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi vs Abhishek Sharma: IPL 2026 का 21वां मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है. RR को अब तक टूर्नामेंट में एक भी हार नहीं मिली है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद तीन मैच हार चुकी है. दोनों टीमों के पास ताबड़तोड़ ओपनर हैं. राजस्थान रॉयल्स के पास 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं, वहीं SRH के पास टी20 रैंकिंग के नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा है. दोनों पर मैच में नजर रहने वाली है. आइए जानते हैं कि किसका रिकॉर्ड IPL में बेहतर है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का IPL में प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी का IPL में प्रदर्शन2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में कुल 11 मैच खेले हैं और 41.09 के शानदार औसत से 452 रन बनाए हैं. उन्होंने अब तक 3 अर्धशतक जड़े हैं और उनके नाम एक शतक है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का IPL में प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा का IPL में प्रदर्शन3 / 6

अभिषेक शर्मा ने अपने IPL करियर में अब तक 81 मैचों में हिस्सा लिया है. उन्होंने 27.39 के शानदार औसत से 1945 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट इसी बीच 165.81 का रहा है. IPL में उनके नाम 10 अर्धशतक और एक शतक है.

किसके आंकड़े IPL में बेहतर?

किसके आंकड़े IPL में बेहतर?4 / 6

वैभव सूर्यवंशी का IPL करियर अभी बहुत छोटा है लेकिन उन्होंने काफी प्रभावित किया है. औसत और स्ट्राइक रेट, दोनों के मामले में सूर्यवंशी आगे हैं. हालांकि, अभिषेक ने अधिक मैच खेले हैं और वैभव का 81 मैचों तक यह 41 का औसत बरकरार रखना मुश्किल होगा. छक्कों के मामले में अभिषेक आगे हैं.

विज्ञापन

IPL 2026 में किसका प्रदर्शन बेहतर?

IPL 2026 में किसका प्रदर्शन बेहतर?5 / 6

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के IPL मैचों की संख्या में फर्क है. ऐसे में अगर सिर्फ IPL 2026 के प्रदर्शन की बात करें, तो वैभव सूर्यवंशी आगे हैं. उन्होंने 4 मैचों में 50 के औसत से 200 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 266.66 का रहा है. अभिषेक शर्मा ने अब तक 4 मैच खेले हैं और 32.25 के औसत से 129 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 218.64 का है. अभिषेक का प्रदर्शन भी शानदार रहा है, लेकिन वैभव उनसे आगे हैं. IPL 2026 में छक्कों के मामले में वैभव आगे हैं.

SRH vs RR, हेड टू हेड रिकॉर्ड

SRH vs RR, हेड टू हेड रिकॉर्ड6 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL में अब तक कुल 21 मैच हुए हैं. RR ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का 12 मैचों में पलड़ा भारी रहा है. अब RR अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन