SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद के घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स की टीम 2014 से नहीं जीती है. इस रिकॉर्ड को पंजाब की टीम आईपीएल 2026 में भी नहीं बदल सकी. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरों में 235 रन बनाए, तो वहीं पजाब किंग्स की टीम 202 रन ही जोड़ सकी. पंजाब की टीम को 33 रनों से हार मिली है. लगातार तीसरी हार से निराश कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम के 3 खिलाड़ियों पर हार का ठीकरा फोड़ दिया है. उन्होंने इस हार के पीछे का कारण बताया है.
श्रेयस अय्यर ने इन 3 खिलाड़ियों को बताया हार के लिए जिम्मेदार
कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि कूपर कोनोली, शशांक सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन का कैच छोड़ना टीम को भारी पड़ा. इन तीनों खिलाड़ियों को पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बिना नाम लिए हार का जिम्मेदार ठहराते हुए अय्यर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि लक्ष्य थोड़ा ज्यादा था क्योंकि हमने शुरुआत में कई कैच छोड़े और हम आसानी से उनके स्कोर को 30 से 40 रन तक कम कर सकते थे. क्योंकि विकेट धीमा होता जा रहा था और कटर गेंदें भी ठीक से नहीं लग रही थीं. इसलिए हम फील्डिंग, गेंदबाजी और बल्लेबाजी में उतने प्रभावी नहीं थे. मुझे लगता है कि उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला और हमें मैच जीतना सिखाया.’
कमबैक को लेकर बोलते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत शानदार रही और सभी खिलाड़ी बहुत अच्छे मूड में थे और उनका मनोबल भी बहुत ऊंचा था. मुझे लगता है कि हमें इसी मानसिकता को बनाए रखना चाहिए. नकारात्मक बातें करने से ध्यान भटकना आसान है. लेकिन निश्चित रूप से हमें वापस जाकर पिछले तीन मैचों में जिन चीजों में हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, उन पर विचार करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हम मजबूती से वापसी करें.’
अय्यर ने बताया हार का कारण
कूपर कोनोली की तारीफ करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘कोनोली शानदार हैं. उनकी मानसिकता बेहतरीन है और मैदान पर उनका जो व्यक्तित्व है, उससे सभी खिलाड़ी सीख सकते हैं. इसके अलावा, मुझे लगता है कि वह दबाव वाली परिस्थितियों में बड़े रन बनाने में माहिर है. उसने पहले भी ऐसा किया है और आज इसका सटीक उदाहरण था.’
ये भी पढ़ें: SRH vs PBKS: 270 की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर भी वैभव सूर्यवंशी से पीछे रह गए अभिषेक शर्मा
युजवेंद्र चहल की तारीफ करते हुए कप्तान अय्यर ने हार का कारण बताया. इसे बारे में उन्होंने कहा, ‘वो(चहल) निडर थे और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनका रवैया शानदार था. मैंने उन्हें आक्रामक होने के लिए कहा था, खासकर जब नए बल्लेबाज बल्लेबाजी करने आए थे क्योंकि वे पहली ही गेंद से आक्रामक हो गए थे और उस समय विकेट लेना बेहद जरूरी था. दुर्भाग्य से, हम कैच नहीं पकड़ पाए. मुझे लगता है कि आज के मैच में यही हमारे लिए सबसे बड़ा झटका था. लेकिन निश्चित रूप से इस पर विचार करने और मजबूत वापसी करने की जरूरत है.’
ये भी पढ़ें: शतक लगाकर IPL के रिकॉर्ड बुक में शामिल हुए कूपर कोनोली, 22 की उम्र में क्विंटन डी कॉक को पछाड़ा
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines