शतक लगाकर IPL के रिकॉर्ड बुक में शामिल हुए कूपर कोनोली, 22 की उम्र में क्विंटन डी कॉक को पछाड़ा

Cooper Connolly Record In IPL: कूपर कोनली के लिए 6 मई एक बेहद अहम दिन साबित हुआ. उनकी पंजाब किंग्स टीम भले ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 33 रन से हार गई हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के यंग स्टार ने आखिर तक लड़ना नहीं छोड़ा और यादगार शतक लगा दिया.

Cooper Connolly
1 / 6
Cooper Connolly Century

Cricketer Cooper Connolly Century: पंजाब किंग्स के युवा विदेशी खिलाड़ी कूपर कोनोली ने बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अपनी नाबाद शतकीय पारी के साथ इतिहास रच दिया, हालांकि उनकी ये पारी आखिर में बेकार चली गई.

विज्ञापन

2 / 6

कूपर कोनोली की 107 रनों की नाबाद पारी ने उन्हें इंडियन प्रीमयर लीग में शतक बनाने वाला सबसे कम उम्र का विदेशी खिलाड़ी बना दिया, भले ही उनकी पंजाब किंग्स लक्ष्य तक पहुंचने में नाकाम रही.

विज्ञापन

3 / 6

22 साल 257 दिन की उम्र में कूपर कोनोली ने इस टूर्नामेंट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के विदेशी क्रिकेटरों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

4 / 6

क्विंटन डी कॉक ने 17 अप्रैल 2016 दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की तरफ से आरसीबी के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम खेलते हुए महज 23 साल 122 दिन की उम्र में 51 गेंदों में 108 रन की पारी खेली थी.

विज्ञापन

5 / 6

कूपर कोनोली का ये पहला इंडियन प्रीमियर लीग सीजन है, उन्हें आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ की रकम देकर खरीदा था. प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी ये वो फैसला था, जो पूरे सीजन में एकदम सही साबित हुआ.

6 / 6

कूपर कोनोली का जन्म 22 अगस्त 2003 को ऑस्ट्रलिया के पर्थ शहर में हुआ था. कंगारू टीम के तरफ से उन्होंने 7 सितंबर 2024 को स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशल मैच खेला था, वो भारत और श्रीलंका में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी खेल चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन