20 साल का करियर खत्म... ODI से रिटायर हुईं न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी, आखिरी मैच में बनाए इतने रन

Suzie Bates Retired From ODI: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज ऑलराउंडर सूजी बेट्स वनडे क्रिकेट से रिटायर हो गई हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला.

Suzie Bates (1)
1 / 6

Suzie Bates Retired From ODI: क्रिकेट जगत के सभी फैंस का ध्यान इस समय IPL पर है. इसी बीच न्यूजीलैंड की दिग्गज महिला क्रिकेटर ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेल लिया है. दरअसल, कीवी टीम की स्टार खिलाड़ी सूजी बेट्स अब एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं. उन्होंने 20 साल पहले न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था और सालों तक अपनी टीम के लिए जोरदार प्रदर्शन किया. अब उनके ऐतिहासिक वनडे करियर का अंत हो गया है और जल्द ही वो पूरी तरह क्रिकेट को अलविदा भी कह देंगी.

विज्ञापन

सूजी बेट्स ने किया था बड़ा ऐलान

सूजी बेट्स ने किया था बड़ा ऐलान2 / 6

सूजी बेट्स ने तीन हफ्तों पहले अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था. बेट्स ने बताया था कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगी. बेट्स अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और अब उनका वनडे करियर खत्म हो गया है. वो अगले वर्ल्ड कप तक टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी.

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ सूजी ने खेला आखिरी वनडे

इंग्लैंड के खिलाफ सूजी ने खेला आखिरी वनडे3 / 6

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड टीम की आखिरी वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ हुई. दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का आयोजन हुआ, जिसका अंतिम मुकाबला कार्डिफ में खेला गया. यह सूजी के करियर का आखिरी वनडे था.

आखिरी वनडे में सूजी ने बनाए कितने रन?

आखिरी वनडे में सूजी ने बनाए कितने रन?4 / 6

सूजी बेट्स ने अपने आखिरी वनडे मुकाबले में दो ओवर फेंके, जिसमें 11 रन दिए. इसके बाद सूजी बल्लेबाजी करने उतरीं और उन्होंने आते ही 2 जोरदार चौके जड़ दिए. हालांकि, पारी के तीसरे ओवर में लॉरेन बेल की गेंद पर बेट्स LBW आउट हो गईं और 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.

विज्ञापन

फैंस ने खड़े होकर बजाई तालियां

फैंस ने खड़े होकर बजाई तालियां5 / 6

सूजी बेट्स न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं. उनके आउट होने के बाद कार्डिक में मैच देखने आए सभी दर्शकों ने खड़े होकर बेट्स के लिए तालियां बजाईं.

खत्म हुआ सूजी बेट्स का 20 साल का ODI करियर

खत्म हुआ सूजी बेट्स का 20 साल का ODI करियर6 / 6

सूजी बेट्स ने मार्च 2006 में अपना वनडे डेब्यू किया था और इसके बाद वो कीवी टीम की अहम सदस्य बन गईं. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 184 वनडे मैच खेले, जिसमें 5982 रन बनाए और 13 शतक जड़े. बेट्स ने अपने करियर में कुल 83 विकेट भी झटके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन