हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: क्या हार्दिक पांड्या छोड़ रहे हैं मुंबई इंडियंस? शार्दुल ठाकुर ने अफवाहों के बीच दिया चौंकाने वाला जवाब

Shardul Thakur on Hardik Pandya Absence: IPL 2026 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ मैच नहीं खेले हैं. सोशल मीडिया पर अफवाहें सामने आ रही हैं कि पांड्या MI छोड़ सकते हैं. इस पर अब शार्दुल ठाकुर ने चौंकाने वाला जवाब दिया है.

विज्ञापन
हार्दिक को लेकर शार्दुल का बड़ा बयान

Shardul Thakur on Hardik Pandya Absence: IPL 2026 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ. कप्तान के तौर पर भी हार्दिक प्रभावित नहीं कर पाए और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. पांड्या पिछले तीन मैचों से नहीं खेल रहे हैं और सोशल मीडिया पर हार्दिक के MI छोड़ने की अफवाहें तेज हो गईं. PBKS vs MI मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज शार्दुल ठाकुर नजर आए. उन्होंने इन अफवाहों को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया.

हार्दिक की गैरमौजूदगी पर क्या बोले शार्दुल ठाकुर?

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शार्दुल ठाकुर आए. उन्होंने हार्दिक पांड्या के MI छोड़ने की अफवाहों को गलत बताया और कहा कि टीम इंडिया का ये स्टार ऑलराउंडर चोटिल होने के कारण बाहर है. उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. कुछ बातें सही हैं और कुछ पूरी तरह गलत हैं. अंत में फैसला टीम मैनेजमेंट ही करेगा. अगर हम सिर्फ हार्दिक पांड्या के बारे में बात करें, तो उन्हें चोट है और वो टीम के साथ नहीं हैं.’

शार्दुल ठाकुर ने आगे कहा, ‘पांड्या रायपुर गए थे, लेकिन खेल नहीं पाए. अभी वो मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि वो कोलकाता आएंगे और मैच खेलेंगे. जब भी उनके जैसा खिलाड़ी मैच मिस करता है, तो हम सभी उनकी कमी महसूस करते हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: लगातार पांचवीं हार के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द, MI के खिलाफ मैच के बाद आया बड़ा बयान

हार्दिक पांड्या अकेले कर रहे अभ्यास

हार्दिक पांड्या ने कुछ समय पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो मुंबई में अकेले अभ्यास कर रहे थे. हार्दिक को कमर में समस्या है और इसी कारण वह मुंबई में रहकर रिकवरी कर रहे हैं. हार्दिक का इसी बीच बल्लेबाजी अभ्यास करना सभी को हैरान कर गया. ऐसा लग रहा था कि PBKS के खिलाफ मैच से पहले वह टीम से जुड़ जाएंगे और खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या और सुर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने MI की कमान संभाली. PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रनों का लक्ष्य सामने रखा. जवाब में MI की टीम की ओर से तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें:- बुमराह बैठेंगे बाहर! पंत का कटेगा पत्ता? टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट, AFG सीरीज के लिए गंभीर-अगरकर का क्या है प्लान?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola