---विज्ञापन---

IPL 2026: लगातार पांचवीं हार के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द, MI के खिलाफ मैच के बाद आया बड़ा बयान

Shreyas Iyer Statement on Loss: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. यह PBKS की लगातार पांचवीं हार रही. अब इस हार के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया है.

---विज्ञापन---

Shreyas Iyer Statement on Loss: IPL 2026 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला में हुआ मैच काफी रोमांचक साबित हुआ. पंजाब किंग्स को लगातार चार मैचों में हार मिली थी और वो MI को हराकर प्लेऑफ की रेस में अपनी दावेदारी मजबूत करने के इरादे से उतरी थी. हालांकि, मुंबई इंडियंस ने PBKS को 6 विकेट से हरा दिया. पंजाब किंग्स को IPL 2026 में लगातार पांचवें मैच में हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद श्रेयस अय्यर का दर्द छलका है और उन्होंने बचे हुए मैचों को लेकर बड़ा बयान दिया है.

हार के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर?

MI के खिलाफ हार के बाद श्रेयस अय्यर निराश नजर आए. उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन पर हार का दोष देने के बजाय मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘इस हार को पचाना बहुत ज्यादा मुश्किल है. मैं किसी पर ठीकरा नहीं फोड़ना चाहता, क्योंकि क्रिकेट के हिसाब से यह अच्छा मैच था. तिलक वर्मा शानदार तरीके से खेले और वह सोच-समझकर शॉट्स का चयन कर रहे थे. उन्होंने फील्डिंग का सही तरीके से खिलवाड़ किया.’

---विज्ञापन---

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा, ‘उन्हें इस बात के लिए श्रेय देना बनता है. एक समय हमें लग रहा था कि स्कोर 170-180 रन तक ही जाएगा लेकिन इसके बाद हमारे लिए मोमेंटम बदल गया है. 16-17वें ओवर के बाद छक्कों ने मोमेंटम हमारी ओर कर दिया और हम 200 रन बनाने में सफल हो गए.’

ये भी पढ़ें:- PBKS vs MI: तिलक वर्मा की तूफानी पारी ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, मुंबई ने 6 विकेट से मारी बाजी

---विज्ञापन---

‘हमें दोनों मैच जीतने होंगे’

PBKS ने 201 रन का लक्ष्य सामने रखा था, जिसका मुंबई इंडियंस ने 19.5 ओवरों में सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. पंजाब किंग्स के अगले दो मैच RCB और LSG के खिलाफ होने वाले हैं. श्रेयस अय्यर ने इंटरव्यू के दौरान अगले दोनों मैच जीतने की हुंकार भरी. उन्होंने कहा, ‘जरूर हम इस मौके के लिए उत्साहित हैं. यह मैच दोपहर में होगा और हमें अब अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे. अगले दो मैच काफी रोमांचक होंगे. मैं उन मैचों के लिए इंतजार नहीं कर सकता.’

ये भी पढ़ें:- बुमराह बैठेंगे बाहर! पंत का कटेगा पत्ता? टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट, AFG सीरीज के लिए गंभीर-अगरकर का क्या है प्लान?

---विज्ञापन---

First published on: May 15, 2026 09:02 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola