बुमराह बैठेंगे बाहर! पंत का कटेगा पत्ता? टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट, AFG सीरीज के लिए गंभीर-अगरकर का क्या है प्लान?

Team India Selection Update: IPL 2026 के तुरंत बाद टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली है. दोनों देशों के बीच टेस्ट और वनडे मैचों का आयोजन होगा. अब टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर कुछ बड़े अपडेट सामने आए हैं.

Shubman Gill Jasprit Bumrah Rishabh Pant
1 / 6

Team India Selection Update: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया की अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला शुरू होने जा रही है. दोनों देशों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन होगा. इस श्रृंखला के लिए अब टीम इंडिया के सिलेक्शन पर कुछ बड़े अपडेट सामने आए हैं. नए खिलाड़ियों को मौका मिलने की खबर आई है और यह भी पता चला है कि कब तक अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट के लिए स्क्वाड का ऐलान होगा.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह को मिलेगा टेस्ट से आराम!

जसप्रीत बुमराह को मिलेगा टेस्ट से आराम!2 / 6

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच से आराम दिया जाएगा. बुमराह के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता उन्हें टेस्ट मैच के लिए नहीं चुनेंगे.

विज्ञापन

टेस्ट में उतरेगा नया गेंदबाजी अटैक!

टेस्ट में उतरेगा नया गेंदबाजी अटैक!3 / 6

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चयनकर्ता अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में नए गेंदबाजों को मौका देना चाहते हैं. आकिब नबी और गुरनूर बरार का नाम सामने आ रहा है. इसके अलावा कुछ अन्य युवा गेंदबाजों को भी स्क्वाड में जगह मिल सकती है.

ODI से ऋषभ पंत का कटेगा पत्ता?

ODI से ऋषभ पंत का कटेगा पत्ता?4 / 6

ऋषभ पंत लंबे समय से वनडे टीम का हिस्सा हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है. पिछले कुछ महीनों में ईशान किशन ने बेहतरीन फॉर्म दिखाई है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ईशान किशन भी चयनकर्ताओं की नजर में हैं और उन्हें भी मौका मिलने की संभावना है.

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को लेकर होगा फैसला

रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को लेकर होगा फैसला5 / 6

टीम इंडिया के पास हमेशा से ही स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रहे हैं. रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल वनडे लगातार खेलते आए हैं लेकिन IPL 2026 में दोनों की फॉर्म में गिरावट आई है. अब इन दोनों के भविष्य को लेकर चयनकर्ता फैसला लेंगे. किसी नए खिलाड़ी को भी अवसर मिल सकता है.

कब होगा टीम इंडिया का सिलेक्शन?

कब होगा टीम इंडिया का सिलेक्शन?6 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान 19 मई को हो सकता है. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक चयन समिति कुछ दिनों बाद बैठक करेगी और अगली श्रृंखला के लिए स्क्वाड चुनेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन