Shahrukh Khan Conversation KKR CEO: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. अब तक उन्हें टूर्नामेंट में जीत नहीं मिली है. शुरुआती दो मैचों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा, वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. PBKS के खिलाफ भी KKR की शुरुआत बेहद खराब रही थी. इसी के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें टीम के सह-मालिक शाहरुख खान की बातचीत CEO वेंकी मैसोर से हो रही थी. शाहरुख इसी बीच थोड़े गुस्से में नजर आ रहे थी.
KKR से खुश नहीं हैं शाहरुख खान?
पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स में मैच हुआ था. चौथे ओवर तक KKR ने मात्र 22 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद बारिश हो गई और मैच रुक गया. इसी बीच टीवी कैमरे बार-बार शाहरुख खान और वेंकी मैसोर पर जा रहे थे. उन दोनों के बीच गंभीर चर्चा हो रही थी. वीडियो देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि शाहरुख खान KKR मैनेजमेंट से खुश नहीं हैं, क्योंकि उनकी टीम उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रही है.
आप नीचे यह वायरल वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: क्या राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे हार्दिक पांड्या? मुंबई इंडियंस के खेमे से आई खुशखबरी
KKR ने अब तक किया है निराश
कोलकाता नाइट राइडर्स का IPL 2026 में पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुआ था. KKR ने 221 रन का बड़ा लक्ष्य सामने रखा था लेकिन MI ने 6 विकेट रहते हुए आसान जीत दर्ज की. वो इतना बड़ा स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाए. कुछ ऐसा ही हाल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी रहा. SRH ने कोलकाता के गेंदबाजों का हाल बेहाल कर दिया और 226 रन ठोक दिए.
जवाब में अजिंक्य रहाणे की टीम 161 रन पर ऑलआउट हो गई. 65 रन के बड़े अंतर से KKR को करारी हार का सामना करना पड़ा. PBKS के खिलाफ भी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही और उन्होंने 3.4 ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए. इसी वजह से शायद KKR के सह-मालिक शाहरुख खान और CEO वेंकी मैसोर के बीच गंभीर चर्चा हो रही थी.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: आज नहीं होगा RR vs MI मैच? करोड़ों फैंस के लिए आई बुरी खबर, बारिश बिगाड़ सकती है खेल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines