IPL 2026: आज नहीं होगा RR vs MI मैच? करोड़ों फैंस के लिए आई बुरी खबर, बारिश बिगाड़ सकती है खेल

RR vs MI Weather Report: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत गुवाहाटी में आज राजस्थान रॉयल्स से होगी. इस मुकाबले में बारिश का दखल देखने को मिल सकता है.

Hardik Pandya Riyan Parag Rain
1 / 6

RR vs MI Weather Report: IPL 2026 का 13वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. राजस्थान रॉयल्स ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं, वहीं मुंबई इंडियंस को 2 में से 1 जीत मिली है. अब MI जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में ऊपर आना चाहेगी. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के इस मैच पर बारिश का असर पड़ सकता है. हाल ही में KKR और PBKS के बीच बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था. MI और RR के मुकाबले में भी बारिश का दखल संभव है.

विज्ञापन

कैसा है गुवाहाटी का मौसम?

कैसा है गुवाहाटी का मौसम?2 / 6

गुवाहाटी में अभी बारिश हो रही है, जिसका असर मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स मैच पर भी पड़ सकता है. Accuweather की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे दिन गुवाहाटी में बादल छाए रहेंगे. दोनों टीमों के बीच शाम 7:30 बजे मैच शुरू होगा. उस समय भी बारिश जैसा मौसम रह सकता है. रात में आंधी तूफान आने की काफी संभावना है और बूंदाबांदी की संभावना 70% है.

विज्ञापन

बारिश के कारण रद्द हो गया KKR vs PBKS मैच

बारिश के कारण रद्द हो गया KKR vs PBKS मैच3 / 6

कोलकाता में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही थी. 6 अप्रैल को कोलकाता और पंजाब किंग्स के बीच मैच हुआ. मुकाबला सिर्फ 3.4 ओवर तक ही हो पाया, जिसके बाद बारिश हो गई. इसी वजह से मैच को रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल गया.

MI vs RR मैच पर भी पड़ेगा असर

MI vs RR मैच पर भी पड़ेगा असर4 / 6

गुवाहाटी में कोलकाता जितनी बारिश की संभावना नहीं है लेकिन MI vs RR मैच पर भी इसका असर जरूर पड़ सकता है. कुछ समय के लिए खेल रुक सकता है और अगर मौसम बिगड़ गया, तो मैच रद्द होने की भी संभावना है. हालांकि, मौसम को लेकर कोई भी सटीक भविष्यवाणी करना बेहद मुश्किल है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या खेलेंगे RR के खिलाफ मैच

हार्दिक पांड्या खेलेंगे RR के खिलाफ मैच5 / 6

हार्दिक पांड्या की तबीयत ठीक नहीं थी. इसी वजह से वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेले थे. अब मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच ने बता दिया है कि हार्दिक RR के खिलाफ खेलने के लिए उपलब्ध हैं.

MI vs RR, हेड टू हेड रिकॉर्ड

MI vs RR, हेड टू हेड रिकॉर्ड6 / 6

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हमेशा से कड़ी टक्कर रही है. उनके बीच अब तक IPL इतिहास में कुल 31 मैच हुए हैं, जिसमें से 14 मुकाबलों में RR की जीत हुई है और मुंबई इंडियंस ने 16 मैचों में विजय प्राप्त की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन