हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RR vs LSG: लखनऊ को हराकर प्लेऑफ के करीब पहुंची राजस्थान रॉयल्स, वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाया तहलका 

RR vs LSG: आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. जहां पर राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने थी. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करके अपनी टीम को बहुत ही आसानी से जीता दिया.

विज्ञापन
RR vs LSG IPL 2026

RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला हुआ. जहां पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला. राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 220 रन बनाए. जवाब में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया. 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को शानदार शुरुआत मिली. जोश इंग्लिस ने 29 गेंदों में 60 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए मिचेल मार्श ने 57 गेंदों में 96 रन ठोक दिए. इन दोनों ने मिलकर 8 छक्के जड़े. इसके बाद निकोलस पूरन ने 16 रन बनाए. अंत में कप्तान ऋषभ पंत ने भी 35 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स के लिए यश राज पुंजा ने 2 विकेट हासिल किया, तो वहीं जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट हासिल किया. बल्लेबाजी के लिए अच्छे विकेट पर राजस्थान के गेंदबाजों ने कमाल का कमबैक किया. 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में जगह डिजर्व नहीं करते थे ये 5 स्टार खिलाड़ी! BCCI ने फिर भी दिया मौका

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के दम पर जीती राजस्थान रॉयल्स 

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को भी शानदार शुरुआत मिली. कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन ठोक दिए. इस दौरान वैभव ने 7 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के जड़े. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 38 गेंदों में नाबाद 53 रनों की शानदार पारी खेली. अंत में डोनोवन फरेरा ने भी नाबाद 16 रन बनाए. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आखिरी ओवर में 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. मोहसिन खान को छोड़कर लखनऊ के अन्य सभी गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. इस मुकाबले में जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ के और करीब पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ रन लुटाने वाली 5 टीमें, इस फ्रेंचाइजी ने नाक कटाई

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola