टीम इंडिया में जगह डिजर्व नहीं करते थे ये 5 स्टार खिलाड़ी! BCCI ने फिर भी दिया मौका

Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. वनडे और टेस्ट टीम में कुछ चौंकाने वाले नाम नजर आ रहे हैं. इन दोनों ही टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं, जिन्हें स्काड से बाहर किया जा सकता है.

Dhruv Jurel and Sai Sudharsan
1 / 6
Dhruv Jurel and Sai Sudharsan

Team India: भारतीय टीम के चयनकर्ता जहां कुछ खिलाड़ियों को बार-बार मौका दे रहे हैं, तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को 2 से 3 गलतियों के बाद ही बाहर का रास्ता दिखा दे रहे हैं. चयनकर्ताओं का ये फैसला बिल्कुल समझ से परे नजर आ रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ सेलेक्ट हुई टीम में भी 5 ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, जो टीम इंडिया में जगह डिजर्व नहीं करते थे.

विज्ञापन

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन 2 / 6

नंबर 3 पर टेस्ट में बल्लेबाजी कर रहे साई सुदर्शन ने 6 टेस्ट मैचों में सिर्फ 27.45 की औसत से 302 रन ही बनाए हैं. लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भी सुदर्शन को टीम में मौका दिया जा रहा है. जबकि घरेलू क्रिकेट में ऋतुराज गायकवाड़ अच्छा प्रदर्शन करके भी इंग्रोर हो रहे हैं.

विज्ञापन

ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल 3 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने बहुत ज्यादा निराश किया है. 9 टेस्ट मैच में उन्होंने 35.30 की औसत से सिर्फ 459 रन ही बनाए हैं. हालांकि उसके बाद भी जुरेल टीम इंडिया के चयनकर्ताओं की पहली पसंद बने हुए हैं. टीम के पास ईशान किशन का भी विकल्प था.

नीतीश कुमार रेड्डी

नीतीश कुमार रेड्डी 4 / 6

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में खेल रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. उन्होंने 10 टेस्ट मैच में 26.40 की औसत से सिर्फ 396 रन ही बनाए हैं. वहीं गेंदबाजों में उन्होंने सिर्फ 8 विकेट ही झटके हैं.

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा 5 / 6

स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी खराब प्रदर्शन के बाद बैक किया जा रहा है. कृष्णा ने 6 टेस्ट मैचों में 34.36 की औसत से 22 विकेट हासिल किए हैं. हालांकि इस दौरान उन्होंने 4.72 की खराब इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं. 

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर 6 / 6

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का वनडे में खराब रिकॉर्ड रहा है. सुंदर ने का बल्लेबाजी औसत वनडे में 20.66 का रहा है. वहीं स्ट्राइक रेट सिर्फ 82.30 का ही रहा है. बतौर फिनिशर सुंदर का रिकॉर्ड देख उनकी जगह पर सवाल उठता है. फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल को बाहर किया गया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन