IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ रन लुटाने वाली 5 टीमें, इस फ्रेंचाइजी ने नाक कटाई

IPL: टी-20 फॉर्मेट के जब शुरुआत हुई थी, उस समय 150 रन बनाना भी बड़ी सफलता मानी जाती है. वहीं आज के समय में क्रिकेट पूरी तरह से बदल गया है. आज के समय में टी-20 फॉर्मेट में आसानी से 200+ रन बनते हुए देखा जा रहा है. बल्लेबाज पहली गेंद से आक्रामक शॉट खेल रहे हैं.

Rajasthan Royals IPL 2026
1 / 6
Rajasthan Royals IPL 2026

IPL: आईपीएल में पिछले 3 सीजन से रनों की बारिश हो रही है. लगभग हर मुकाबले में 200 रनों का आंकड़ा पार होते हुए देखा जा रहा है. खासकर आईपीएल 2026 में तो ये सिलसिला सबसे ज्यादा बार देखा गया है. इस सीजन में दोनों ही पारियों में 200+ रन बनते हुए देखा गया है. आज हम आपको उन 5 टीमों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 रन लुटाया है.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स 2 / 6

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 में अब तक 9 बार 200+ रन लुटा दिए हैं. पंजाब किंग्स की टीम में अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाज नजर आ रहे हैं. उसके बाद भी टीम रन रोकने में सफल नहीं हो रही है.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स 3 / 6

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नजर आ रही है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में अब तक 8 बार 200+ रन दिए हैं. जिसके कारण ही टीम मुश्किल में नजर आ रही है. 

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद 4 / 6

पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2024 में ये शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था. उस सीजन में हैदराबाद की टीम ने 7 बार 200+ रन लुटाया था. हालांकि उसके बाद भी वो फाइनल खेल गए थे. 

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स5 / 6

संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2025 खेला था. जहां पर भी राजस्थान की टीम ने 7 बार 200+ रन दिए थे. इस सीजन में संजू के अलावा कुछ मैचों में रियान पराग ने भी कप्तानी की थी.

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स 6 / 6

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम लिस्ट में 5वें नंबर पर नजर आ रही है. लखनऊ की टीम ने आईपीएल 2025 में 7 बार 200+ रन दिए थे. लखनऊ की टीम ने पिछले सीजन खराब प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन