RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सीजन 19 का 11वां मैच हुआ. जहां पर फैंस को एकतरफा मुकाबला देखने को मिला. सीएसके की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 250 रन ठोक दिए. जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवरों में 207 रन ही बना सकी और 43 रनों से मुकाबला हार गई. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की खराब कप्तानी अंत में चेन्नई को भारी पड़ी.
आरसीबी के बल्लेबाजों ने मचाया तहलका
टॉस हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को बहुत अच्छी शुरुआत मिली. किंग विराट कोहली ने 18 गेंदों में 28 रन बनाए. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने भी 29 गेंदों में 50 जड़ दिए. अंत में कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में नाबाद 48 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जिसमें 6 लंबे-लंबे छक्के शामिल थे.
वहीं उनका साथ देते हुए मैच फिनिशर टिम डेविड ने सिर्फ 25 गेंदों में ही नाबाद 70 रन ठोक दिए. इस दौरान उनके बल्ले से 8 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन जड़ दिए. चेन्नई सुपर किंग्स का कोई भी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका. कप्तान गायकवाड़ ने प्रशांत वीर से गेंदबाजी ही नहीं कराई, जोकि उनकी टीम को बहुत भारी पड़ा.
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: विराट कोहली ने इस मामले में रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, CSK टीम के उड़ाए होश
सीएसके को मिली एक और शर्मनाक हार
251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. 30 रनों पर ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिया. विकेटकीपर संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बहुत ही खराब शॉट खेला. वहीं आयुष म्हात्रे बड़े स्कोर के दबाव में नजर आए. सरफराज खान ने 25 गेंदों में 50 रन बनाए.
अंत में प्रशांत वीर ने 43 रन तो वहीं जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाकर लड़ाई की लेकिन उसके बाद भी टीम 207 रनों पर ही सिमट गई. सीएसके को मुकाबले में 43 रनों से हार मिली. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट अपने नाम किया. जैकब डफी, अभिनंदन सिंह और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. सीएसके लगातार तीसरा मुकाबला हार गई है. वहीं आरसीबी बैक टू बैक मैच जीती है.
ये भी पढ़ें: IPL टीमों को इस खिलाड़ी ने लगाया लगभग 40 करोड़ का चूना, पिछले 5 सीजन से नहीं कर रहा परफॉर्म
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
2 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines